Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Stock Market: कमजोर वैश्विक संकेतों में शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 645 अंक फिसला, इन कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा गिरे
    Breaking News

    Stock Market: कमजोर वैश्विक संकेतों में शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 645 अंक फिसला, इन कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा गिरे

    News DeskBy News DeskMay 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेतों से पैदा हुए बिकवाली के दबाव में बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 645 अंकों के नुकसान में रहा जबकि निफ्टी में 204 अंकों की गिरावट रही. विश्लेषकों के मुताबिक, बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और अमेरिका में ऋण चिंताओं का असर भारतीय बाजारों पर देखा गया.

    बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 644.64 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,951.99 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 1,106.71 अंक गिरकर 80,489.92 के स्तर तक आ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 203.75 अंक यानी 0.82 प्रतिशत गिरकर 24,609.70 अंक पर बंद हुआ.

    सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “अमेरिका में प्रस्तावित बजट विधेयक से राष्ट्रीय ऋण में खासी बढ़ोतरी होने और बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने की आशंका हावी होने से मानक सूचकांकों में गिरावट देखी गई. एक प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसी द्वारा अमेरिकी ऋण परिदृश्य को घटाने से भी एशियाई बाजारों में व्यापक रूप से बिकवाली हुई.

    एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए. यूरोप के बाजार भी नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे. बुधवार को अमेरिकी बाजार खासी गिरावट के साथ बंद हुए थे.

    Jamshedpur: सोनारी की झाबरी बस्ती में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे की रॉड से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Sensex slipped 645 points shares of these companies fell the most Stock Market: Stock market fell due to weak global signals
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    June 3, 2026

    Jamshedpur: सोनारी की झाबरी बस्ती में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे की रॉड से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Jamshedpur: साकची से तीन साल की मासूम लापता, एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं मिला सुराग

    June 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    June 3, 2026

    Jamshedpur: सोनारी की झाबरी बस्ती में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लोहे की रॉड से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Jamshedpur: साकची से तीन साल की मासूम लापता, एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं मिला सुराग

    June 3, 2026

    Cyber Crime: अवैध सट्टेबाजी ऐप के जरिए लोगों से तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Jamshedpur: हावड़ा ब्रिज के समीप कार को बचाने में हादसा, फ्लाई ऐश लदा हाइवा टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group