Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NEET-PG परीक्षा 15 जून को दो पालियों में कराने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा Supreme Court
    Breaking News

    NEET-PG परीक्षा 15 जून को दो पालियों में कराने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा Supreme Court

    News DeskBy News DeskMay 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सुप्रीम कोर्ट सोमवार को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा नीट-पीजी परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया. चिकित्सा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी), 2025 दो पालियों में 15 जून को कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी. इसके परिणाम 15 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे. प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने वकील की दलीलों पर गौर किया तथा कहा कि याचिका को जल्द ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा.

    पीठ ने 23 मई को कहा था कि याचिका अगले सप्ताह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वकील ने सोमवार को फिर से इस बात का जिक्र किया. वकील ने कहा, ‘‘पीठ ने कहा कि वह इस मामले को इसी सप्ताह सूचीबद्ध करेगी. यह अत्यंत जरूरी है. प्रवेश पत्र दो जून को जारी किए जाएंगे.’

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि इसे एक या दो दिन में सूचीबद्ध कर दिया जाएगा. पीठ ने पांच मई को एनबीई और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से याचिका पर जवाब मांगा था.

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    दो पालियों में नीट-पीजी परीक्षा आयोजित कराने को चुनौती देने वाली याचिका में कहा गया है कि विभिन्न पालियों में कठिनाई के स्तर अलग-अलग होने के कारण इसमें अनुचित चीजें होने की संभावना है. इसमें एनबीई को एक ही पाली में परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिए जाने का आग्रह किया गया है. यह याचिका अदिति और अन्य लोगों द्वारा दायर की गई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Supreme Court will hear the petition challenging the conduct of NEET-PG exam in two shifts on June 15
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group