Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jagannath Mandir: पुरी के जगन्नाथ मंदिर से जुड़े शब्दों और ‘लोगो’ को पेटेंट कराने वाला है ओडिशा, दीघा मंदिर को ‘धाम’ नाम देने पर यह फैसला
    Breaking News

    Jagannath Mandir: पुरी के जगन्नाथ मंदिर से जुड़े शब्दों और ‘लोगो’ को पेटेंट कराने वाला है ओडिशा, दीघा मंदिर को ‘धाम’ नाम देने पर यह फैसला

    News DeskBy News DeskMay 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Puri. दीघा मंदिर को ‘‘धाम’’ नाम देने को लेकर पश्चिम बंगाल के साथ चल रहे विवाद के मद्देनजर, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति (एसजेटीएमसी) ने सोमवार को ओडिशा में 12वीं शताब्दी के मंदिर से जुड़े कुछ शब्दों और ‘लोगो’ का पेटेंट कराने का फैसला किया. पुरी के गजपति महाराजा दिव्यसिंह देब की अध्यक्षता में समिति की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

    बैठक में, मुख्य सचिव मनोज आहूजा, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाढी, पुरी जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन, पुरी के पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल और पदेन सदस्य शामिल हुए. एसजेटीए के मुख्य प्रशासक पाढी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एसजेटीए जल्द ही महाप्रसाद (भोग), श्रीमंदिर (मंदिर), श्री जगन्नाथ धाम (स्थान), श्रीक्षेत्र (स्थान) और पुरुषोत्तम धाम (स्थान) जैसे शब्दों के पेटेंट के लिए आवेदन करेगा। इस संबंध में एक प्रस्ताव को एसजेटीएमसी द्वारा मंजूरी दे दी गई है.

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    पाढी ने कहा कि जगन्नाथ मंदिर से संबंधित विशिष्ट शब्दों और ‘लोगो’ का पेटेंट कराना पुरी मंदिर की सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान की रक्षा के लिए एक कानूनी उपाय के रूप में काम करेगा. उन्होंने कहा, ‘‘इससे 12वीं शताब्दी की मूल आध्यात्मिक पहचान के दुरुपयोग और इसकी शब्दावली के अनधिकृत उपयोग को रोकने में मदद मिलेगी. जगन्नाथ धाम शब्द के कथित दुरुपयोग को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के साथ चल रहे विवाद के बारे में पाढी ने कहा कि इस मामले का हल राज्य सरकारों द्वारा किया जाएगा.

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    देब ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार दीघा स्थित अपने मंदिर के लिए ‘जगन्नाथ धाम’ शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकती. यह हिंदू धर्मग्रंथों और भगवान जगन्नाथ की सदियों पुरानी परंपरा के खिलाफ है. गजपति महाराज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस मुद्दे का हल दो राज्य सरकारों के बीच सौहार्दपूर्ण तरीके से निकाला जाना चाहिए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jagannath Mandir: Odisha is going to patent the words and logos related to Puri's Jagannath temple this decision was taken to name Digha temple as 'Dham'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group