Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»AI Policy को ओडिशा कैबिनेट ने दी मंजूरी, सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 32 से बढ़ाकर 42 वर्ष कर दी
    Breaking News

    AI Policy को ओडिशा कैबिनेट ने दी मंजूरी, सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 32 से बढ़ाकर 42 वर्ष कर दी

    News DeskBy News DeskMay 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Bhuvaneshvar. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में ‘ओडिशा कृत्रिम मेधा नीति’, 2025 को मंजूरी दी गई और सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 42 वर्ष कर दी गई. मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि कैबिनेट ने वाणिज्य और परिवहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण और सामान्य प्रशासन विभागों के पांच प्रस्तावों को मंजूरी दी.आहूजा ने कहा कि राज्य ने कृत्रिम मेधा (एआई) की परिवर्तनकारी संभावनाओं को अपनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है. नई नीति शासन में सुधार, नवोन्मेष को बढ़ावा देने, डेटा-आधारित नीति निर्धारण को सशक्त करने और समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगी.
    उन्होंने कहा कि नीति एआई बुनियादी ढांचा, कौशल, ऊर्जा और नियामक ढांचे सहित चार मूल स्तंभों के इर्द-गिर्द एक स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करती है. यह नीति उच्च स्तरीय कंप्यूटिंग क्षमता को सुलभ कराने, बड़े आंकड़ों तक पहुंच सुनिश्चित करने, उद्योग-अकादमिक सहयोग को प्रोत्साहित करने और सतत एवं हरित एआई तैनाती के लिए रणनीतिक ढांचा प्रदान करेगी.
    आहूजा ने कहा, “नीति के तहत एक समर्पित ‘ओडिशा एआई मिशन’ सभी विभागों में एआई पहलों के कार्यान्वयन, पायलट परियोजनाओं के समन्वय और सार्वजनिक एजेंसियों, स्टार्टअप्स व शैक्षणिक संस्थानों को सहायता देने के लिए शीर्ष संस्थागत तंत्र के रूप में कार्य करेगा.
    उन्होंने कहा कि इस नीति के माध्यम से ओडिशा खुद को एआई स्टार्टअप्स, निर्यात योग्य एआई समाधान और सार्वजनिक नवोन्मेष का अग्रणी केंद्र बनाना चाहता है.मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि कैबिनेट ने सरकारी सेवाओं में आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 से बढ़ाकर 42 वर्ष करने की मंजूरी दी है ताकि ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में भाग लेने का पर्याप्त अवसर मिल सके.
    उन्होंने कहा,“एसटी/एससी/एसईबीसी/महिला/भूतपूर्व सैनिक/दिव्यांग व्यक्तियों के लिए यह आयु सीमा सरकारी नियमों के अनुसार और भी शिथिल की जा सकेगी.कैबिनेट ने जगतसिंहपुर जिले के जटाधार मुहान में एक कैप्टिव जेट्टी के विकास के लिए ओडिशा सरकार और जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील लिमिटेड के बीच समझौता करने की अनुमति भी दी.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    increases age limit to apply for government jobs from 32 to 42 years Odisha Cabinet approves AI Policy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026
    Recent Post

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group