Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»PM Modi visit Bengal: ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ, हमने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर तीन बार मारा, बंगाल की रैली में बोले पीएम मोदी
    Bihar

    PM Modi visit Bengal: ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ, हमने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर तीन बार मारा, बंगाल की रैली में बोले पीएम मोदी

    News DeskBy News DeskMay 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Alipurdwar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है और चेतावनी दी कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वालों को भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान को पहले ही ‘‘उसके घर में घुसकर तीन बार’’ मारा जा चुका है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पश्चिम बंगाल में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सिंदूर के साथ क्षेत्र के गहरे सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध का जिक्र किया और दुर्गा पूजा के दौरान बंगाली महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाले पारंपरिक अनुष्ठान ‘सिंदूर खेला’ का उल्लेख किया.

    मोदी ने कहा, ‘मैं सिंदूर खेला की पवित्र भूमि पर खड़ा हूं, तो यह उचित है कि हम आतंकवाद के खिलाफ एक नए संकल्प ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बात करें. उन्होंने कहा, ‘‘22 अप्रैल को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. पश्चिम बंगाल में जो दर्द और गुस्सा है, उसे गहराई से समझा जा सकता है. मैं आपके आक्रोश को महसूस कर सकता हूं. उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादियों ने हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाने की हिम्मत की. हमारी सेना ने उन्हें सिंदूर की शक्ति का एहसास कराया. मोदी ने कहा, ‘‘बंगाल की इस धरती से मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से घोषणा करता हूं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है. भारत की, आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, पहलगाम हमले के बाद भारत ने दुनिया को बता दिया कि अगर अब भारत पर कोई आतंकवादी हमला हुआ तो दुश्मन को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि हमने उसके घर में घुसकर तीन बार मारा है.

    मोदी ने स्पष्ट रूप से तीन मौकों का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनकी टिप्पणी को उरी आतंकी हमले के बाद 2016 में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा हमले के बाद 2019 में बालाकोट हवाई हमलों और हाल में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सीमा पार किए गए हमलों के संदर्भ में देखा जा रहा है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    प्रधानमंत्री ने कहा, हमने सीमा पार आतंकी ढांचे को नष्ट कर दिया, जिसके बारे में पाकिस्तान ने कभी सोचा भी नहीं था। हमने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर तीन बार मारा है.पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को संस्थागत रूप देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद और सामूहिक हत्याएं ही पाकिस्तानी सेना की सबसे बड़ी दक्षता है. जब भी कोई युद्ध होता है, तो उन्हें हार का सामना करना पड़ता है.

    प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की आतंकवाद की विरासत और 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का भी जिक्र किया. मोदी ने कहा, ‘‘जब से पाकिस्तान अस्तित्व में आया है, उसने केवल आतंक को ही बढ़ावा दिया है. 1947 में विभाजन के बाद से ही उसने भारत पर आतंकवादी हमले किए हैं. कुछ वर्षों के बाद, उसने हमारे पड़ोस- वर्तमान बांग्लादेश (तब पूर्वी पाकिस्तान) में जो आतंक फैलाया, वह भी अविस्मरणीय है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    उन्होंने कहा, ‘कोई भी यह नहीं भूल सकता कि पाकिस्तानी सेना ने पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) में किस तरह बलात्कार और हत्याएं कीं और वहां किस तरह आतंक फैलाया.’’

    मोदी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत सीमा पार आतंकवादियों का लगातार पीछा करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि शांति के दुश्मनों को परिणाम भुगतने पड़ें.उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश पाकिस्तान के पास दुनिया को देने के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं है. अस्तित्व में आने के बाद से ही यह आतंक और हिंसा को पालता पोसता रहा है. लेकिन भारत बदल गया है. हम अब इस तरह की कायराना हरकतों को बर्दाश्त नहीं करते. और ऑपरेशन सिंदूर हमारा कड़ा जवाब है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PM Modi visit Bengal: Operation Sindoor is not over yet said PM Modi in Bengal rally we attacked Pakistan three times by entering its home
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group