Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Pm Modi Visit Bihar: प्रधानमंत्री ने काराकाट में 48,520 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
Bihar

Pm Modi Visit Bihar: प्रधानमंत्री ने काराकाट में 48,520 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

News DeskBy News DeskMay 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
Karakat. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
राज्य के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पटना पहुंचे प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 22 के पटना-गया-डोभी खंड के चार लेन के सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया. जिसकी लागत करीब 5,520 करोड़ रुपये होगी। उन्होंने एनएच 27 पर गोपालगंज शहर में ‘एलिवेटेड हाईवे’ के चार लेन के निर्माण और ग्रेड सुधार कार्य का भी उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने सोन नगर-मोहम्मद गंज के बीच 1,330 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीसरी रेल लाइन को भी राष्ट्र को समर्पित किया.
इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी उपस्थित थे.
काराकाट रोहतास जिले का एक प्रखंड है.प्रधानमंत्री ने औरंगाबाद जिले में 29,930 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली नबीनगर सुपर थर्मल पावर परियोजना के द्वितीय चरण (3 गुणा 800 मेगावाट) की आधारशिला भी रखी. इस परियोजना का उद्देश्य बिहार और पूर्वी भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
इसके अलावा, क्षेत्र में सड़क अवसंरचना और संपर्क सुविधा को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-119ए के पटना-आरा-सासाराम खंड को चार लेन का बनाने, वाराणसी-रांची-कोलकाता राजमार्ग (एनएच-319बी) एवं रामनगर-कच्ची दरगाह खंड (एनएच-119डी) को छह लेन का बनाने तथा बक्सर और भरौली के बीच एक नए गंगा पुल के निर्माण सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी.
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026
Recent Post

Tata Group Controversy: पारसी धर्मगुरु ने कानून के दायरे में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच समाधान की अपील की, PM को लिखा पत्र

November 13, 2026

Jamshedpur: गदड़ा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बोतलबंद शराब व सामग्री बरामद, आरोप फरार

November 13, 2026

PM Modi मेरे फोन की जासूसी कराते हैं, Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, आमने-सामने की बहस की दी चुनौती

November 13, 2026

Adityapur: आदित्यपुर के सतबोहनी में हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

November 13, 2026

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group