Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Odisha Corruption : विजिलेंस को देखकर चीफ इंजीनियर फेकने लगे 500 के नोटों की गड्डियां, 2 करोड़ नकदी मिली, जानें मामला
    Breaking News

    Odisha Corruption : विजिलेंस को देखकर चीफ इंजीनियर फेकने लगे 500 के नोटों की गड्डियां, 2 करोड़ नकदी मिली, जानें मामला

    News DeskBy News DeskMay 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhuvneshwar.ओडिशा में चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के कई ठिकानों पर विजिलेंस विभाग की टीम ने छापेमारी की.. इस दौरान करोड़ों की नकदी भी बरामद की गई है.. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नकदी छिपाने के लिए खिड़की से नोटों की गड्डी फेंकते हुए देखा जा सकता है. सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को सरकारी अभियंता (चीफ इंजीनियर) के पास से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और कीमती सामान बरामद किया.

    आशंका है कि ये अभियंता की आय से अधिक संपत्ति है. अधिकारियों ने बताया कि अभियंता के आवास और कार्यालय में तलाशी अभियान जारी है.एक बयान में कहा गया,ओडिशा पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने सड़क योजना, ग्रामीण कार्य (आरडब्ल्यू) खंड, ओडिशा, भुवनेश्वर में मुख्य अभियंता बैकुंठ नाथ सारंगी के आवास और कार्यालय पर छापा मारा. अधिकारियों में से एक ने कहा कि अभियंता के भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से एक करोड़ रुपये और अंगुल स्थित आवास से 1.1 करोड़ रुपये बरामद किए गए.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    एक अन्य अधिकारी ने कहा, सतर्कता अधिकारियों को देखते ही सारंगी ने भुवनेश्वर स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से 500 रुपये के नोटों के बंडल फेंक दिए. प्रत्यक्षदर्शियों की मौजूदगी में नकदी बरामद की गई. अभियंता पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है. अंगुल के विशेष न्यायाधीश द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर एक साथ छापेमारी जारी है. एक अधिकारी ने बताया कि सतर्कता दल को अंगुल के करदागड़िया में दो मंजिला आवासीय मकान और भुवनेश्वर तथा पुरी जिले के पिपिली के सिउला में कई फ्लैट का पता चला. अंगुल जिले में सारंगी के पैतृक मकान और रिश्तेदारों के घरों की भी तलाशी ली गई। भुवनेश्वर में आरडी सड़क एवं योजना के मुख्य अभियंता कार्यालय में उनके कक्ष पर भी छापेमारी की जा रही है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know the matter more than 2 crore rupees cash was found Odisha Corruption: On seeing the vigilance the chief engineer started throwing bundles of 500 rupee notes from the window
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group