Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : जिले के तीन प्रखंडों में ‘एजुकेशन सिग्नेचर प्रोग्राम’ में सहयोग करेगा टाटा स्टील फाउंडेशन, समझौते पर हस्ताक्षर
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : जिले के तीन प्रखंडों में ‘एजुकेशन सिग्नेचर प्रोग्राम’ में सहयोग करेगा टाटा स्टील फाउंडेशन, समझौते पर हस्ताक्षर

    News DeskBy News DeskJune 2, 2025Updated:June 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं टीएसएफ (टाटा स्टील फाउंडेशन) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसका उद्देश्य जिले के तीन प्रखंडों – मुसाबनी, डुमरिया और गुरबांदा – में ‘एजुकेशन सिग्नेचर प्रोग्राम’ के माध्यम से बच्चों को समतामूलक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. जिला प्रशासन की ओर से डीएसई श्री आशीष पांडेय एवं टीएसएफ की ओर से दिव्याहस रे ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया. इस साझेदारी के तहत एक सशक्त सार्वजनिक विद्यालय प्रणाली को पुनर्जीवित करते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बच्चे अपनी पूरी क्षमता के साथ विकास कर सकें .

    जिला प्रशासन एवं टीएसएफ अपने-अपने विशेषज्ञता क्षेत्रों और क्षमताओं का लाभ उठाकर अगले तीन वर्षों में तीनों चयनित प्रखंडों में कार्यक्रम को पूरी तरह लागू करेंगे. इस दौरान “जीरो स्कूल ड्रॉपआउट”, शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार, तथा सशक्त विद्यालय प्रबंधन समितियों (SMCs) के निर्माण को प्राथमिक लक्ष्य के रूप में रखा गया है. यह एमओयू हस्ताक्षर तिथि से प्रभावी होकर 31 मार्च 2028 तक मान्य रहेगा. इस एमओयू के तहत उक्त तीन प्रखंडों के 37 पंचायत, 224 गांव के 295 स्कूल और 268 आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘एजुकेशन सिग्नेचर प्रोग्राम’ के अंतर्गत शिक्षा के स्तर में बदलाव लाने का प्रयास होगा .

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    इस अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा, “गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा तक सभी बच्चों की पहुंच सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है. यह साझेदारी बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ठोस कदम है.”

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    agreement signed Tata Steel Foundation will cooperate in 'Education Signature Program' in three blocks of the district
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 3, 2026

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 3, 2026

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group