Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Chirag Paswan: पार्टी को मजबूती मिलने की सूरत में मैं बिहार विधानसभा का चुनाव लडूंगा, बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
    Bihar

    Chirag Paswan: पार्टी को मजबूती मिलने की सूरत में मैं बिहार विधानसभा का चुनाव लडूंगा, बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

    News DeskBy News DeskJune 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Raipur.लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी उम्मीदवारी से उनकी पार्टी की स्थिति और मजबूत होती है तब वह निश्चित रूप से आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. वह एक क्षेत्रीय समाचार चैनल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचने के बाद यहां के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे. बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर पासवान ने कहा, मैं पहले ही कह चुका हूं कि मैं खुद को लंबे समय तक केंद्र की राजनीति में नहीं देखता हूं. राजनीति में आने का कारण बिहार और बिहारी (बिहार के लोग) हैं. मेरा अपना विजन है- ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट।’ ऐसे में मैं चाहता हूं कि मेरा राज्य बिहार विकसित राज्यों के बराबर खड़ा हो.

    उन्होंने कहा कि तीसरी बार सांसद बनने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि दिल्ली में रहकर (बिहार के लिए काम करना) संभव नहीं हो सकता है. पासवान ने कहा कि उन्होंने पार्टी के सामने अपनी यह इच्छा जताई है कि वह जल्द ही बिहार लौटना चाहते हैं.

    उन्होंने कहा, अगर पार्टी चाहेगी, यानी पार्टी इस बात का मूल्यांकन कर रही है कि क्या मेरे अभी चुनाव लड़ने से उसे फायदा होगा. कई बार ऐसा देखा गया है कि जब राष्ट्रीय स्तर के नेता राज्य का चुनाव लड़ते हैं, तब पार्टी को इसका फायदा मिलता है. भाजपा ने कई बार यह रणनीति आजमाई है, जब उन्होंने अपने सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा और इसका फायदा उठाया. पासवान ने कहा कि यदि चुनाव मैदान में उतरने के उनके कदम से उनकी पार्टी मजबूत होती है और पार्टी का ‘स्ट्राइक रेट’ (पार्टी द्वारा लड़ी गई सीट के सापेक्ष जीती गई सीटों का प्रतिशत) मजबूत होता है, तो वह चुनाव लड़ेंगे.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव में हमारा ‘स्ट्राइक रेट’ सौ प्रतिशत था. मैं चाहूंगा कि विधानसभा में भी मेरा ‘स्ट्राइक रेट’ बेहतर हो. अगर मेरा स्ट्राइक रेट बेहतर होता है और गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर होता है (मेरे विधानसभा चुनाव में उतरने से), तो मैं निश्चित रूप से चुनाव लड़ूंगा.

    बिहार चुनाव में उनके गठबंधन से मुख्यमंत्री चेहरे के बारे में पूछे जाने पर पासवान ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अभी कोई ‘वैकेंसी’ (रिक्ति) नहीं है. चुनाव परिणाम के बाद मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही पद संभालेंगे.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chirag Paswan: If the party gets strengthened I will contest the Bihar assembly elections said Union Minister Chirag Paswan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group