Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : ‘एक पेड़ मां के नाम’ 2.0 अभियान की बैठक, स्कूल-कॉलेजों में पौधारोपण का निर्णय
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : ‘एक पेड़ मां के नाम’ 2.0 अभियान की बैठक, स्कूल-कॉलेजों में पौधारोपण का निर्णय

    News DeskBy News DeskJune 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय वृक्षारोपण समिति की बैठक आहूत की गई . उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का जिला में सफल संचालन को लेकर विमर्श किया गया . उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य मातृत्व भावना एवं धरती माता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देना है. उन्होने सभी से अपील किया कि सिर्फ पौधारोपण ही नहीं करें बल्कि पौधा के वृक्ष बन जाने तक जिम्मेदारी उठायें, उसकी देखभाल करें.

    बता दें कि इस अभियान को ‘Whole of Government’ एवं ‘Whole of Society’ दृष्टिकोण के साथ बहु-विभागीय सहयोग से चलाया जाना है, जिसमें विद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में Eco Clubs for Mission LiFE के माध्यम से 5 जून से 30 सितंबर 2025 तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा .

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय में न्यूनतम 70 पौधे, माध्यमिक विद्यालय में 100 पौधे एवं उच्च विद्यालय में 150 पौधा लगाया जाएगा. विद्यालय परिसर में उपलब्ध स्थानों पर या विद्यालय के आसपास के सार्वजनिक स्थलों जैसे सड़क किनारे, सामुदायिक परिसर आदि में पौधरोपण किया जाएगा. पौधों की आपूर्ति हेतु वन विभाग, उद्यान विभाग एवं नगर निकायों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है . सभी गतिविधियों का दस्तावेजीकरण MeriLiFE पोर्टल (https://merilife.nic.in) पर किया जाएगा . इसके साथ ही डिजिटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने और भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है .

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, नगर निकायों के पदाधिकारी, शहरी क्षेत्र अंतर्गत सरकारी विद्यालयों के प्राचार्य व अन्य संबंधित उपस्थित थे .

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    decision to plant trees in schools and colleges JAMSHEDPUR: Meeting of 'One tree in the name of mother' 2.0 campaign
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : विजय आनंद मूनका FJCCI के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

    September 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : विजय आनंद मूनका FJCCI के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

    September 3, 2026

    Patna NEWS : पुरी-पटना-पुरी एक्सप्रेस अब अत्याधुनिक LHB कोच से चलेगी, यात्रियों को मिलेगी ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक यात्रा

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : करीम सिटी कॉलेज में कॉलेज मेंटरशिप प्रोग्राम पर IQAC की विशेष कार्यशाला आयोजित

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group