Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»SUCCESS STORY : आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं अनुसूचित जनजाति की गुरुवारी सबर
    Breaking News

    SUCCESS STORY : आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं अनुसूचित जनजाति की गुरुवारी सबर

    News DeskBy News DeskJune 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. पोटका प्रखंड के भाटिन पंचायत अंतर्गत झारिया गांव की निवासी गुरुवारी सबर जो अनुसूचित जनजाति समुदाय से आती हैं, आज अपनी मेहनत, लगन और आजीविका मिशन के सहयोग से अपने जीवन की छोटी-छोटी कठिनाईयों को दूर कर पाए हैं.

    गरीबी और संसाधनों की कमी के बावजूद गुरुवारी ने हार नहीं मानी. वर्ष 2018 में उन्हें JSLPS के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया. इससे उन्हें न केवल समूह आधारित बचत व ऋण सुविधा मिली, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक ठोस आधार भी मिला.

    समूह की नियमित बैठकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से गुरुवारी को नयी दिशा मिली. उन्होंने 10 रुपए प्रति सप्ताह की बचत से शुरुआत की और धीरे-धीरे समूह से 15,000 रुपये का ऋण प्राप्त कर मवेशी पालन और मुर्गी पालन का व्यवसाय प्रारंभ किया. व्यवसाय में आय होने पर उन्होंने पुनः 20,000 रुपये का ऋण लिया और इसे व्यवसाय विस्तार में लगाया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    लगातार प्रयासों से आज गुरुवारी सबर की आय प्रति वर्ष ₹15,000 से ₹20,000 तक पहुँच चुकी है. उनके घर में आज पशुपालन और मुर्गीपालन से स्थायी आमदनी का जरिया बन चुका है. उन्होंने अपनी मेहनत से न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनने की मिसाल पेश की है, बल्कि अपने समुदाय की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है.

    PM-JANMAN अभियान के तहत आदिवासी समुदायों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में की जा रही पहल का प्रत्यक्ष प्रमाण है. जिले में ऐसी कई और कहानियाँ हैं जो ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई उम्मीद जगा रही हैं.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    SUCCESS STORY: Guruvari Sabar of Scheduled Tribe became self-reliant by joining Livelihood Mission
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group