Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :आदित्यपुर को नई टाटा-चाईबासा मेमू ट्रेन की सौगात, जानिए समय और रूट
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :आदित्यपुर को नई टाटा-चाईबासा मेमू ट्रेन की सौगात, जानिए समय और रूट

    News DeskBy News DeskJune 7, 2025Updated:June 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    झारखंड के आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को एक और नई ट्रेन की सौगात मिली है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, टाटानगर से चलाई जा रही दो नई मेमू ट्रेनों—टाटा-चाईबासा और टाटा-चाकुलिया में से टाटा-चाईबासा मेमू ट्रेन का ठहराव अब आदित्यपुर में भी होगा। यह सुविधा 6 जून से शुरू हो गई है, जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    READ MORE :Jamshedpur: जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में ईद-उल-अजहा उत्साह के साथ मनाया गया, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

    टाटा-चाईबासा मेमू ट्रेन का टाइम टेबल

    यह मेमू ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन संख्या 68137 रात्रि 8:55 बजे टाटानगर से खुलेगी और 9:03 बजे आदित्यपुर स्टेशन पहुंचेगी। यहां एक मिनट ठहरने के बाद यह चाईबासा के लिए रवाना होगी, जहां यह ट्रेन 11:00 बजे रात को पहुंचेगी।

    वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 68138 चाईबासा से सुबह 3:20 बजे खुलेगी। यह ट्रेन 4:38 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी और एक मिनट बाद 4:39 बजे टाटानगर के लिए रवाना हो जाएगी, जहां यह 5:45 बजे सुबह पहुंचेगी।

    READ MORE :Tejswi yadav Accident: तेजस्वी यादव के काफिले को वैशाली में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे, तीन सुरक्षाकर्मी घायल

    स्थानीय यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    इस नई सुविधा से खासकर गम्हरिया, बीरबांस, सिनी, महालीमुरुप, राजखरसावां और पाड्रांशाली जैसे स्टेशनों के यात्रियों को लाभ होगा। इन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कामकाज के लिए आदित्यपुर और गम्हरिया आते हैं। पहले चक्रधरपुर लोकल के बंद हो जाने से इन यात्रियों को कठिनाई हो रही थी, लेकिन अब यह नई ट्रेन उनके लिए राहत लेकर आई है।

    READ MORE :Ckp DRM: चक्रधरपुर के डीआरएम कांड्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे, लोगों ने कोविड पूर्व रुकने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव फिर मांगा

    आदित्यपुर स्टेशन पर पहले से कई ट्रेनों का ठहराव, भविष्य में एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन भी संभव

    आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर पहले से ही कई महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेनों का नियमित ठहराव होता रहा है। इनमें टाटा-चक्रधरपुर, टाटा-बिलासपुर, टाटा-इतवारी, टाटा-हटिया, टाटा-हटिया मेमू, टाटा-आसनसोल मेमू, झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू, झाड़ग्राम-धनबाद मेमू, टाटा-बरकाकाना मेमू, टाटा-राउरकेला मेमू, टाटा-गुआ मेमू, टाटा-बरबिल और टाटा-गुवा पैसेंजर जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

    रेलवे की भविष्य की योजना के तहत कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन भी टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन से किया जा सकता है। इन संभावित ट्रेनों में शामिल हैं:

    • टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस

    • टाटा-विजाग (विशाखापट्टनम) एक्सप्रेस

      Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    • टाटा-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस

    • टाटा-हटिया पैसेंजर

    फिलहाल टाटा-हटिया मेमू ट्रेन का संचालन पहले ही आदित्यपुर स्टेशन से शुरू किया जा चुका है।

    READ MORE:Jamshedpur: जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में ईद-उल-अजहा उत्साह के साथ मनाया गया, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

    पहले होता था एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

    स्थानीय लोगों के मांग और आंदोलनों के बाद पहले बिहार की ओर जाने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों का ठहराव आदित्यपुर में दिया गया था। इनमें दुर्ग-आरा दक्षिण बिहार एक्सप्रेस, टाटा-थावे एक्सप्रेस / टाटा-कटिहार एक्सप्रेस, और एलेप्पी-टाटा एक्सप्रेस (डाउन) शामिल थीं। हालांकि, कोरोना महामारी के समय इन सभी ट्रेनों का ठहराव आदित्यपुर से हटा दिया गया। विशेषकर एलेप्पी-टाटा एक्सप्रेस को तो पूरी तरह से बंद ही कर दिया गया है।

    स्थानीय यात्रियों की वर्षों से मांग रही है कि इन ट्रेनों का पुनः ठहराव आदित्यपुर में बहाल किया जाए, ताकि उन्हें यात्रा में सुविधा मिल सके और भीड़भाड़ वाले टाटानगर स्टेशन पर निर्भरता कम हो।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur station new train Adityapur train stoppage update Jharkhand local train news South East Railway new train Tata Chaibasa MEMU time table आदित्यपुर ट्रेन ठहराव अपडेट आदित्यपुर रेलवे स्टेशन आदित्यपुर स्टेशन नई ट्रेन झारखंड लोकल ट्रेन खबर टाटा चाईबासा मेमू टाइम टेबल दक्षिण पूर्व रेलवे नई ट्रेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group