Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSDEDPUR : MGM अस्पताल गेट से ठेला-गुमटी का हटाया गया अतिक्रमण, दुकान गेट से दूर लगाने का निर्देश
    Breaking News

    JAMSDEDPUR : MGM अस्पताल गेट से ठेला-गुमटी का हटाया गया अतिक्रमण, दुकान गेट से दूर लगाने का निर्देश

    News DeskBy News DeskJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो के डिमना स्थित MGM अस्पताल के मुख्यद्वार के आसपास अतिक्रमण की वजह से हो रही परेशानी को देखते हुए मानगो नगर निगम ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की. सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसमें MGM के गेट के पास वर्षों से जमी फुटपाथ दुकानों को हटाया गया.

    अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लंबे समय से ठेला-पटरी दुकानदारों द्वारा दुकानें लगाई जा रही थीं, जिससे मरीजों को लाने और ले जाने वाली गाड़ियों, एम्बुलेंस और आम लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही थी. अक्सर यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी बाधित हो रही थीं.

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सहायक नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर सख्ती बरती और सभी दुकानदारों को तत्काल हटाया. साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दुकानदारों को गेट से दूर निर्धारित स्थानों पर ही दुकानें लगाने का निर्देश दिया गया है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इस अभियान के दौरान नगर प्रबंधक समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे. अतिक्रमण हटने के बाद अस्पताल क्षेत्र में आवाजाही अब पहले की तुलना में सुगम हो गई है और ट्रैफिक की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिली है.

    नगर निगम की इस कार्रवाई को स्थानीय लोग और मरीजों के परिजन राहत भरा कदम मान रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर यह अभियान नियमित रूप से चलता रहा तो एमजीएम अस्पताल आने-जाने वालों को काफी सुविधा होगी.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    instructions to set up shops away from the gate JAMSDEDPUR: Encroachment of handcarts and kiosks removed from MGM hospital gate
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group