Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR :बागबेड़ा कॉलोनी में जल संकट: दो दिनों से ठप पानी की आपूर्ति
    Breaking News

    JAMSHEDPUR :बागबेड़ा कॉलोनी में जल संकट: दो दिनों से ठप पानी की आपूर्ति

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025Updated:June 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के निवासी पिछले दो दिनों से गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। कॉलोनी की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे सुबह और शाम दोनों वक्त पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बताया जाता हैं कि  रोड नंबर 1 स्थित पानी टंकी के पंप का खराब हो जाना, जिसके चलते 1140 क्वार्टर के परिवार प्रभावित हुए हैं।

    READ MORE :Jamshedpur :उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में नवाचारों की सराहना, इको क्लब और पुस्तकालय की हुई तारीफ

    पानी खरीद रहे है लोग 

    वही पानी नहीं आने के कारण कालोनी की स्थिति काफी गंभीर है , स्थानिय लोगों को या तो पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है या फिर दूर-दराज के इलाकों से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। रविवार को भी पानी की आपूर्ति नहीं होगी, जिससे लोगों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएचडी विभाग के एसडीओ जितेंद्र कुमार से वार्ता की। उन्होंने बताया कि पंप हाउस की मोटर का हाउजिंग पंप लेथ मशीन में बनवाने के लिए भेजा गया था, लेकिन उसमें जरूरी पुर्जे जैसे नया बुथ, बेरिंग, चाबी हाउजिंग आदि अब तक नहीं लग पाए हैं। ऐसे में जल आपूर्ति बहाल होने की संभावना सोमवार शाम तक ही जताई जा रही है।

    READ MORE :Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने शुरू किये गये चलंत भोजनालय का किया निरीक्षण, ₹5 में लिया टोकन, फिर भोजन खाकर जांची गुणवत्ता

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    पंचायत समिति ने संभाला मोर्चा 

    इस विकट परिस्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा संभाल लिया है। विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से जुस्को के टैंकरों से बागबेड़ा रोड नंबर 1, 4 और 6 में निःशुल्क पानी वितरित कराया गया है। वहीं, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने निजी टैंकर से रोड नंबर 5 और चित्रगुप्त पूजा मैदान सहित अन्य इलाकों में निःशुल्क पीने के पानी की व्यवस्था करवाई है।

    रविवार को भी टैंकरों के माध्यम से पूरे बागबेड़ा कॉलोनी में पानी वितरण जारी रहेगा। वितरण कार्य में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य ओमप्रकाश और झामुमो के दक्षिण बागबेड़ा पंचायत अध्यक्ष संजय महतो भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

    READ MORE :Adityapur: आदित्यपुर के आरएसबी प्लांट वन में लगा रक्तदान शिविर, एमडी ने दिया रक्तदाताओं को संदेश

    स्थानीय लोगो में आक्रोश 

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    सुनील गुप्ता ने बताया कि ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति की मासिक बैठक वर्षों से नहीं हुई है और पंप ऑपरेटरों का वेतन भी लम्बे समय से लंबित है। विभाग की इस उदासीनता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने विभागीय हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो स्थानीय लोगों का आक्रोश उबाल पर पहुंच सकता है।

    बागबेड़ा जैसी घनी आबादी वाले क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित होना लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। सोमवार तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन यह भी प्रशासनिक तत्परता पर निर्भर करता है।

     

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR GRAMIN Jamshedpur news Jamshedpur today news TATA KI KHABAR TATA NEWS जमशेदपुर जमशेदपुर ताजा समाचार जमशेदपुर न्यूज टाटा की खबर टाटा समाचार बागबेड़ा कॉलोनी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    July 16, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group