Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur :पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया हरिणा मुक्तेश्वर धाम मेला की तैयारियों का निरीक्षण
    Breaking News

    Jamshedpur :पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया हरिणा मुक्तेश्वर धाम मेला की तैयारियों का निरीक्षण

    कोल्हान का सबसे बड़ा पांच दिवसीय मेला आज से, प्रशासन और कमेटी तैयार
    News DeskBy News DeskJune 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के हरिणा स्थित प्रसिद्ध मुक्तेश्वर धाम में रोजो संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाला कोल्हान का सबसे बड़ा पांच दिवसीय मेला आज रविवार से शुरू हो रहा है। मेला की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आश्रम समिति और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रही हैं। रविवार सुबह परंपरागत पातभोक्ता के साथ मेला का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

    READ MORE :JAMSHEDPUR: शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश

    विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

    शनिवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार ने मेला परिसर और मंदिर क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद मेला समिति और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुक्तेश्वर धाम अब झारखंड का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन चुका है और हर वर्ष झारखंड, ओडिशा, बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    READ MORE :Jamshedpur :जिला प्रशासन की पहल पर पहली बार आयोजित हुआ “आम उत्सव सह बागवानी मेला 2025”

    प्रशासन को दिए सुरक्षा, स्वास्थ्य और जल व्यवस्था के निर्देश

    विधायक ने प्रशासन को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जाएं। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल, एम्बुलेंस, मेडिकल टीम और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही मेला समिति को निर्देश दिया गया कि महिला एवं पुरुष स्वयंसेवकों को पहचान पत्र के साथ तैनात किया जाए और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से तुरंत संपर्क कर सहायता ली जाए। बैठक में मुखिया सरस्वती मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा,अंचलाधिकारी निकिता बाला,थाना प्रभारी कोवाली धनंजय पासवान,थाना प्रभारी पोटका मनोज मुर्मू, समेत मेला कमिटी के बज्रांकन दंडपात,दीपंकर नायक,फूलचंद सरदार, अनिरुद्ध नायक ,पिंटू नायक,सागर सीट,सपन बारीक,रशानन्द सीट,पूर्ण नायक,कृपा बारीक आदि उपस्थित थे.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    READ MORE :JAMSHEDPUR :मोबाइल कवर बेचने वाले रोहित ने NEET 2025 में लहराया परचम

    पूजारियों के बीच विधायक ने वितरित किया अंगवस्त्र, श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद

    हरिणा मंदिर परिसर में शनिवार को विधायक संजीव सरदार ने प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी मंदिर के पूजारियों के बीच अंगवस्त्र का वितरण किया। उन्होंने कहा कि वे बीते कई दशकों से इस परंपरा का निर्वाह करते आ रहे हैं और भविष्य में भी इसे जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि रविवार को मेला के दौरान पातभोक्ता और श्रद्धालुओं के बीच गुड़, चना एवं शर्बत का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य पुजारी बज्रांकन दंडपात, विकास पंडा, दिनेश दंडपात, राकेश दंडपात, बहादुर नायक, अम्बुज दंडपात, टेकेन दंडपात, राखोहरी प्रहराज सहित कई अन्य उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR JMM JAMSHEDPUR JMM GRAMIN JAMSHEDPUR JMM SAMACHAR jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand JHARKHAND JMM Jharkhand news JHARKHAND TODAY NEWS JMM JHARKHAND JMM KI KHABAR जमशेदपुर जमशेदपुर झामूमो जमशेदपुर ताजा समाचार जमशेदपुर न्यूज झामूमो झामूमो महानगर झारखंड झारखंड झामूमो. झारखंड मूक्ती मोर्चा मेला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group