Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur :एक्सएलआरआआइ में वर्किंग प्रोफेशनल के लिए दो नए कोर्स लॉंच
    Breaking News

    Jamshedpur :एक्सएलआरआआइ में वर्किंग प्रोफेशनल के लिए दो नए कोर्स लॉंच

    - पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबल लीडरशिप और पब्लिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट की होगी पढ़ाई, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, क्लास शुरू होंगी 28 जुलाई से
    News DeskBy News DeskJune 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    जमशेदपुर,
    देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में शामिल एक्सएलआरआइ– जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने दो नए कोर्स लॉंच किए हैं.  पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबल लीडरशिप ( पीपीएसएल) और पब्लिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ( पीएचआरएम) नामक उक्त कोर्स की पढ़ाई हाइब्रिड मॉडल से हो सकेगी. इन पाठ्यक्रमों को भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सहयोग से विकसित किया गया है. ये कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों के वर्किंग प्रोफेशनल के लिए ख़ास तौर पर डिजाइन किया गया है. इसमें सिविल सर्विसेज, कॉर्पोरेट सेक्टर, गैर सरकारी संगठन और डेवपलमेंट एजेंसियों से जुड़े अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे. ये पाठ्यक्रम हाइब्रिड मोड में संचालित होंगे. अभ्यर्थी ऑनलाइन कक्षा कर सकेंगे साथ ही उन्हें अपने कोर्स के दौरान दो बार एक्सएलआरआइ कैंपस में रह कर पढ़ाई करनी होगी.  पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबल लीडरशिप ( पीपीएसएल) में 6 मॉड्यूल होंगे, प्रत्येक 30 घंटे के, जबकि पब्लिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ( पीएचआरएम) में 3 मॉड्यूल होंगे, प्रत्येक 60 घंटे के. इस प्रकार कुल 180 घंटे की एकेडमिक रूप से समृद्ध शिक्षा दी जाएगी. पीएचआरएम कार्यक्रम के निदेशक प्रो. एमजी जोमन और पीपीएसएल कार्यक्रम के निदेशक प्रो. कल्याण भास्कर ने कहा, “इन कार्यक्रमों के ज़रिये हम ऐसे लीडर तैयार करना चाहते हैं जो न सिर्फ प्रशासनिक दक्षता रखते हों बल्कि नैतिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े हों.” इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य न केवल लोक प्रशासन और नीति निर्माण को मजबूती देना है, बल्कि कॉर्पोरेट व गवर्नेंस जगत के अनुभवों को जोड़ते हुए भविष्य के लिए व्यावहारिक और समावेशी दृष्टिकोण विकसित करना भी है.
    READ MORE :झारखंड TET से मैथिली सहित भाषाओं को हटाने पर कोल्हान मिथिला समाज ने किया विरोध
    कोर्स से जुड़ी मुख्य जानकारियाँ:
    •अवधि: 1 वर्ष
    •शुरुआत: 28 जुलाई, 2025
    •आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून, 2025
    READ MORE :JAMSHEDPUR :अब आनंद विहार से चलेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
    पाठ्यक्रमों की विशेषताएँ:
    •विविध प्रतिभागी समूह: सिविल सेवा, निजी क्षेत्र, एनजीओ और विकास क्षेत्र के प्रोफेशनल
    •भारत सरकार के सरकारी प्रायोजन: ग्रुप ‘ए’अधिकारियों के लिए डीओपीटी के माध्यम से
    •कोर्स में न्यूनतम अवधि : सप्ताहांत की ऑनलाइन कक्षाएँ और दो बार कैंपस में शैक्षणिक रेजिडेंसी
    •प्रख्यात फैकल्टी: एक्सएलआरआई के प्रोफेसर और उद्योग जगत के विशेषज्ञों की साझा शिक्षण टीम
    •दीक्षांत समारोह: पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर औपचारिक समापन समारोह
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news JAMSHEDPUR XLRI KI KHABAR JAMSHEDPUR XLRI NEWS एक्सएलआरआइ जमशेदपुर जमशेदपुर एक्सएलआरएई की खबर जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर की ताजा समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group