Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur :200 फीट ऊँचे शिखर पर चढ़कर सरयू राय ने की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार की शुरुआत
    Breaking News

    Jamshedpur :200 फीट ऊँचे शिखर पर चढ़कर सरयू राय ने की श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार की शुरुआत

    News DeskBy News DeskJune 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की उपस्थिति में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, केबुल टाऊन गोलमुरी, जमशेदपुर के शिखर निर्माण कार्य का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। विधायक सरयू राय स्वयं शिखर पर चढ़ गये और विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़कर शिखर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। तय समय पर पूजा सम्पन्न हो, इसके लिए बरसात के बावजूद विधायक सरयू राय लगभग 200 फीट की ऊँचाई पर चढ़ गए और पूजा अर्चना की। शिखर चढ़ने के दौरान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णाेद्धार समिति के सदस्यगण भी मौजूद रहे।

    READ MORE :-Jamshedpur :आज से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार का दूसरा चरण होगा प्रारंभ

    विधायक सरयू राय ने बताया कि श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का पहला चरण पूरा हो जाने के बाद सुबह 8 बजे मंदिर जीर्णोद्धार का दूसरे चरण का शुभारंभ हुआ। उन्होंने बताया कि इस चरण में मुख्य मंदिर के शिखर का निर्माण होना है। इसके पूर्ण होने में लगभग 6 महीने का समय लगेगा। भूमिगत स्थल का निर्माण कार्य भी किया जाएगा।सरयू राय ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए बनी बाँस की सीढ़ियों से होकर मंदिर शिखर पर चढ़ने के क्रम में उन्हें अदभुत आनंद की प्राप्ति हुई। उन्होंने कहा कि मंदिर के शिखर से पूरा केबुल टाऊन नजर आ रहा था। मंदिर का निर्माण हो जाने से शहर को एक भव्य मंदिर की प्राप्ति हेागी। उक्त मंदिर से पूरे जमशेदपुर शहर पर श्री लक्ष्मीनारायण जी की नजर रहेगी।

    READ MORE :JAMSHEDPUR :मायुमं का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला, सामाजिक कार्यों से कराया गया अवगत

    “दुखद” संयोग! हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2023 से शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का निधन, हेमंत के राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

    श्री राय ने कहा कि विगत 30 वर्षों से मंदिर निर्माण का कार्य अधूरा था। उनकी अगुवाई में पिछले वर्ष से इसके जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ हुआ और वहाँ श्री लक्ष्मीनपारायण, श्री गणेश, शिवलिंग, बजरंगबली आदि की प्रतिमा स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा की गई है। यह मंदिर शहर का एक प्रमुख आध्यात्मिक केन्द्र बनेगा जहाँ पुरानी स्वस्थ परंपराओं को आगे बढ़ायी जाएगी। इस मंदिर में वेद अनुशीलन केन्द्र बनाया जाएगा जहाँ से पंडितों को प्रशिक्षण प्राप्त होगा। जन सेवा के कार्य भी किए जाएंगे जिसमें गरीबों और जरूरतमंदो के लिए भोजन, शिक्षा आदि उपलब्ध कराये जाएंगे।

    READ MORE :-Saraikela kharsawan :आम उत्सव सह बागवानी मेला 2025, किसानों को मिला सम्मान और नई राह

    शिखर निर्माण कार्य शुभारंभ के अवसर पर मुख्य रूप से अशोक गोयल, आशुतोष राय, हरे राम सिंह, नीरज सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, पंडित बिनोद पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, यू के शर्मा, मिश्रा जी, असीम पाठक, साकेत सिंह, अनिकेत सिंह, दीपक महाराणा, इन्द्रजीत सिंह, झुना सिंह, कैलाश झा, प्रकाश कोया, सुशील खड़का, मार्शल मुर्मू, अजय कुमार, मंजू सिंह, संतोष भगत, दसरथी चौधरी, बी के सिंह, बिजय सिंह, शंकर कर्मकार, विश्वजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

    Jamshedpur: साकची आमबगान रोड पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक गिरकर हुए घायल, हंगामा, पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्का-मुक्की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news MLA Saryu Rai केबुल टाऊन गोलमुरी जमशेदपुर जमशेदपुर धार्मिक स्थल मंदिर समाज सेवा जमशेदपुर वेद अनुशीलन केंद्र गोलमुरी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जमशेदपुर सरयू राय मंदिर शिखर पूजा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “दुखद” संयोग! हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2023 से शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का निधन, हेमंत के राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

    September 7, 2026

    Jamshedpur: साकची आमबगान रोड पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक गिरकर हुए घायल, हंगामा, पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्का-मुक्की

    September 6, 2026

    Bahragoda Road Accident: बहरागोड़ा के जामजुरकी नदी के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

    September 6, 2026
    Recent Post

    “दुखद” संयोग! हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2023 से शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का निधन, हेमंत के राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

    September 7, 2026

    Jamshedpur: साकची आमबगान रोड पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक गिरकर हुए घायल, हंगामा, पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्का-मुक्की

    September 6, 2026

    Bahragoda Road Accident: बहरागोड़ा के जामजुरकी नदी के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

    September 6, 2026

    Sudivya Sonu: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    School/College Closed: राजकीय शोक के कारण झारखंड में 7 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

    September 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group