Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»AJSU Foundation Day: स्थापना दिवस समारोह में गरजे सुदेश महतो, कहा- आजसू ने संघर्ष किया लेकिन झामुमो ने झारखंड आंदोलन का सौदा किया
    Breaking News

    AJSU Foundation Day: स्थापना दिवस समारोह में गरजे सुदेश महतो, कहा- आजसू ने संघर्ष किया लेकिन झामुमो ने झारखंड आंदोलन का सौदा किया

    News DeskBy News DeskJune 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.आजसू पार्टी ने रविवार को अपने स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया. रांची के खेलगांव में पार्टी की ओर से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सीधा हमला सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा पर किया. आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने स्थापना दिवस समारोह के दौरान कहा कि आजसू पार्टी ने झारखंड आंदोलन के लिए लगातार संघर्ष किया. जबकि झामुमो ने सत्ता के लिए आंदोलन से सौदेबाजी की. आजसू ने 1986 से 2000 तक सांसद–विधायक बनाए बिना संघर्ष किया. सुदेश महतो ने कहा कि हेमंत सरकार चोरी और लूट नहीं, जनता के अधिकारों की डकैती में जुटी है. जनता इस सरकार से मात्र छह माह में ही त्रस्त हो चुकी है. आजसू कार्यकर्ता हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी करें.

    सुदेश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना की घोषणा का आजसू स्वागत करती है. हमारी मांग है कि जाति के आधार पर आरक्षण दिया जाए. उन्होंने कहा कि झारखंड निर्माण में बंगाल और ओडिशा के साथियों की भी भूमिका रही है.
    उन्होंने कहा कि आजसू ने झारखंड के लिए संघर्ष किया और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य निर्माण किया. सुदेश महतो ने कहा कि आज आजसू एक नए तेवर में दिख रही है.

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    अब राज्य के नवनिर्माण का संकल्प लेकर यहां से हमलोग जाएंगे. सुदेश महतो ने वर्तमान हेमंत सरकार पर झूठ बोलकर और गुमराह कर राजनीति करने का आरोप लगाया. महिलाओं को सत्ता हासिल करने का आधार बनाया गया और अब छह लाख महिलाओं का नाम मंईयां सम्मान योजना से काटा जा रहा है, इसका जवाबदेह कौन होगा? उन्होंने कहा कि आज सारा तंत्र जनता को धमकाने में लगा है. जमीन के नाम पर सारा अपराध हो रहा है. एक जमीन की छह बार रजिस्ट्री हो रही है और सीओ तथा थाना फर्जी करने वालों के पक्ष में वास्तविक मालिक को प्रताड़ित करते हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: HIV/AIDS जागरूकता के लिए जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन, सैकड़ों युवाओं ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AJSU Foundation Day: Sudesh Mahato roared in the foundation day celebration said- AJSU struggled but JMM made a deal of Jharkhand movement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: HIV/AIDS जागरूकता के लिए जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन, सैकड़ों युवाओं ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त ने स्वयं भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील

    July 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: HIV/AIDS जागरूकता के लिए जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन, सैकड़ों युवाओं ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त ने स्वयं भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पद्मविभूषण तीजन बाई के निधन से शोक में जमशेदपुर, समाजसेवी अशोक गोयल ने साझा कीं अंतिम मुलाकात की यादें

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार समारोह संपन्न, जमशेदपुर के सुरेश शर्मा बने जिलाध्यक्ष

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group