Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :राज्य की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर डॉ. गोस्वामी का हमला, इंटर पढ़ाई में विफल रही सरकार
    Breaking News

    Jamshedpur News :राज्य की चरमराई शिक्षा व्यवस्था पर डॉ. गोस्वामी का हमला, इंटर पढ़ाई में विफल रही सरकार

    News DeskBy News DeskJune 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने झारखंड की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। शनिवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह अराजकता की स्थिति में पहुंच गई है, और राज्य सरकार की घोर उदासीनता और कुप्रबंधन के कारण आज प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह मौजूद रहे।

    खनन विभाग की कार्रवाई में बालू लदा वाहन जप्त, मानगो में पकड़ा गया ट्रक

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. गोस्वामी ने कहा कि वर्ष 2020 में लाई गई नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत देशभर में डिग्री कॉलेजों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई को अलग करने का निर्देश दिया गया था। इस नीति के तहत राज्यों को स्कूलों को अपग्रेड कर इंटर की पढ़ाई की अलग व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई। अन्य विभिन्न राज्यों ने यह कार्य समय रहते कर भी लिया गया। लेकिन झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पिछले साढ़े पांच वर्षों में पर्याप्त आधारभूत संरचनाओं का विकास नहीं किया एवं शिक्षकों की बहाली में भी रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि झारखंड में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में पास हुए चार लाख से अधिक विद्यार्थी फर्स्ट ईयर एडमिशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। डिग्री कॉलेजों ने इंटरमीडिएट के दाखिले बंद कर दिए हैं, परंतु राज्य सरकार यह स्पष्ट करने में असमर्थ है कि इन विद्यार्थियों का एडमिशन कहां और कैसे होगा। सरकार के पास न तो पर्याप्त विद्यालय हैं, न शिक्षक, और न ही पढ़ाई के लिए जरूरी कक्षाएं या प्रयोगशालाएं।

    PostOffice IT 2.0: देशभर के डाकघरों में डिजिटल भुगतान अगस्त से, नए एप्लिकेशन होंगे, क्यूआर कोड के साथ हो सकेगा लेनदेन

    डॉ. गोस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार की निष्क्रियता के कारण इंटर सेकंड ईयर के विद्यार्थियों की पढ़ाई भी अधर में लटकी हुई है। जिन छात्रों का पंजीयन जैक (झारखंड एकेडमिक काउंसिल) के माध्यम से डिग्री कॉलेजों में हुआ था, अब जब उन कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद हो रही है तो सरकार यह नहीं बता रही कि वे विद्यार्थी कहां पढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य के डिग्री कॉलेजों में अनुबंध पर काम कर रहे हजारों शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों का भविष्य भी अब संकट में है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इनका क्या होगा। अन्यथा वे भी सड़क पर उतरने को तैयार हैं।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    हायर एजुकेशन की स्थिति पर चिंता जताते हुए डॉ. गोस्वामी ने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय के 20 अंगीभूत कॉलेजों में केवल दो में स्थायी प्राचार्य हैं, शेष में प्रोफेसर इंचार्ज के भरोसे शिक्षा व्यवस्था चल रही है। कई विभागों में एक भी शिक्षक नहीं है। उन्होंने कहा कि जेपीएससी के माध्यम से नियुक्ति राज्य सरकार का दायित्व है, लेकिन इसमें सरकार की कोई रुचि नहीं दिखती है।

    Tata Steel Initiative: विविधता व समावेशन पहल ‘मोजेक’ के एक दशक पूरा होने पर टाटा स्टील ने की यह बड़ी घोषणा

    उन्होंने कहा कि इंटर और माध्यमिक शिक्षा राज्य सरकार के अधीन है, इसमें केंद्र का कोई सीधा हस्तक्षेप नहीं होता। राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि राज्य सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू करने की दिशा में कोई भी तैयारी नहीं की। डॉ. गोस्वामी ने हाल ही में चाकुलिया में लाखों की पाठ्यपुस्तकें कबाड़ में बिकने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पूरी तरह विफलता को उजागर करती है। जुलाई में छात्रों के बीच वितरित होने वाली नोटबुक और किताबें कबाड़ की दुकान पर मिल रही हैं। इससे यह साफ है कि शिक्षा विभाग में बिचौलियों और माफिया का बोलबाला है और सरकार का सिस्टम फेल है।

    READ MORE :Tata Steel Initiative: विविधता व समावेशन पहल ‘मोजेक’ के एक दशक पूरा होने पर टाटा स्टील ने की यह बड़ी घोषणा

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    प्रेस वार्ता के दौरान डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सरकार से तीन प्रमुख मांग का जिक्र किया, जिनमें:-
    1. इंटर में नामांकन के लिए राज्य सरकार स्पष्ट रूप से सार्वजनिक करे कि कौन-कौन से स्कूलों या कॉलेजों में किस संकाय में कितनी सीटें उपलब्ध हैं। 2. सेकंड ईयर के विद्यार्थियों का समायोजन कहां होगा और उनकी पढ़ाई कैसे चलेगी, यह सरकार तत्काल बताए। 3. डिग्री कॉलेजों में अनुबंध पर कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के भविष्य को लेकर सरकार से ठोस निर्णय लेने की मांग रखी।

    प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि झारखंड सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे और नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शीघ्र, पारदर्शी और सार्वजनिक कार्ययोजना घोषित करे। उन्होंने कहा कि अधिकांश गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ते हैं और यही वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। झारखंड के विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है और इसकी सीधी जिम्मेदार हेमंत सरकार की शिक्षा के प्रति लापरवाही है।

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chakulia Book Junk Case Dr. Dineshanand Goswami Press Conference Jamshedpur JAMSHEDPUR BJP NEWS Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand Education Policy Failure Jharkhand Inter Admission Crisis Kolhan University Teachers Shortage कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षकों की कमी चाकुलिया किताब कबाड़ मामला जमशेदपुर की भाजपा की खबर जमशेदपुर भाजपा जमशेदपुर भाजपा कार्यक्रम जमशेदपुर महानगर भाजपा झारखंड इंटर एडमिशन संकट झारखंड शिक्षा नीति विफलता डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी प्रेस वार्ता भाजपा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group