Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुड़ाबांदा के दुर्गम कोलाबाड़िया टोला में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, विकास का भरोसा दिलाया
    Breaking News

    Jamshedpur News : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुड़ाबांदा के दुर्गम कोलाबाड़िया टोला में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, विकास का भरोसा दिलाया

    चारों तरफ से पहाड़ों से घिरे गांव में बाइक व पैदल यात्रा कर पहुंचे अधिकारी, दुर्गम क्षेत्र के विकास को लेकर दिया भरोसा
    News DeskBy News DeskJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    जिले के उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी गुड़ाबांदा प्रखंड के सुदूर एवं दुर्गम फॉरेस्ट ब्लॉक गांव अंतर्गत कोलाबाड़िया टोला पहुंचे। उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाइक व पैदल यात्रा कर क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष कई जरूरी समस्याएं रखीं, जिनमें मुख्य रूप से पहुंच पथ की कमी, बिजली, पेयजल की समस्या, आवास योजना का लाभ, स्थायी आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण, जिससे बच्चों व माताओं को पोषण व अन्य सुविधा मिल सके।

    PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ नवाजा गया

    उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान मौके पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मांग की प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से हो और ग्रामीणों को इसका लाभ समयबद्ध रूप से मिले। उन्होने ग्रामीणों को आजीविका से जोड़ने तथा कृषि, पशुपालन की योजनाओं से भी आच्छादित करने के निर्देश दिए ।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उपायुक्त ने कोलाबाड़िया टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय और अस्थायी आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनके पठन-पाठन, उपस्थिति तथा पाठ्य सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से भी चर्चा की और क्षेत्र में शिक्षा की स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने बच्चों को प्रेरणा दी कि वे नियमित रूप से विद्यालय आएं और मन लगाकर पढ़ाई करें।

    READ MORE :Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में प्रखंड स्तर पर प्रत्येक सप्ताह आयोजित होगा जन शिकायत निवारण दिवस, डीसी ने जारी किया निर्देश

    सामुदायिक सहभागिता पर जोर

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील किया कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में सहभागी बनें और समस्याओं की जानकारी पंचायत व प्रखंड स्तर पर समय-समय पर दें ताकि उचित निराकरण संभव हो सके। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे, और इसके लिए दुर्गम क्षेत्रों में नियमित दौरा कर जमीनी हकीकत को जाना जा रहा है।

    मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री सुनील चंद्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री डांगुर कोड़ाह, स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि तथा अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anganwadi centre inspection news DC Karn Satyarthi Gudabandha visit Gudabandha block DC inspection Jamshedpur Jamshedpur district administration outreach Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand rural development 2025 Jharkhand tribal village education Kolabaria Tola remote village news Kolabaria village infrastructure issues. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा कोलाबाड़िया टोला ग्रामीण समस्या कोलाबाड़िया टोला स्कूल निरीक्षण गुड़ाबांदा उपायुक्त दौरा गुड़ाबांदा प्रखंड खबर जमशेदपुर जिला प्रशासन खबर झारखंड ग्रामीण विकास झारखंड दुर्गम गांव विकास.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group