Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :समर्पण संस्था ने NEET में सफल रोहित कुमार को किया सम्मानित
    Breaking News

    Jamshedpur News :समर्पण संस्था ने NEET में सफल रोहित कुमार को किया सम्मानित

    सड़क किनारे मोबाइल कवर बेचने वाला बना डॉक्टर बनने की ओर अग्रसर प्रेरक चेहरा
    News DeskBy News DeskJuly 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    शिक्षा, संघर्ष और सफलता की मिसाल बने शहर के रोहित कुमार को आज सामाजिक संस्था ‘समर्पण’ ने सम्मानित किया। NEET परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर 720 में से 549 अंक प्राप्त करने वाले रोहित के घर पहुंचकर संस्था के सदस्यों ने उन्हें मेमेंटो और अंग वस्त्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था ने रोहित के माता-पिता को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

    19 वर्षीय रोहित की कहानी संघर्ष की मिसाल है। दिन में मोबाइल कवर बेचने और रात को पढ़ाई करने वाले इस प्रतिभाशाली छात्र ने तीसरे प्रयास में NEET जैसी कठिन परीक्षा पास की। साकची की सड़कों से लेकर मेडिकल कॉलेज की दहलीज तक का सफर उनके साहस और संकल्प की गवाही देता है।

    READ MORE :Chaibasa: सारंडा जंगल में घायल हुए छह साल के जंगली हाथी की मौत, गुजरात की वनतारा मेडिकल टीम कर रही थी इलाज

    कोविड-19 के दौरान एक मेडिकल स्टोर में काम करने से उन्हें इस क्षेत्र में रुचि जगी। वहीं सब्जी मंडी में अपने पिता की मदद करते हुए उन्होंने मेहनत का मूल्य भी जाना। तमाम आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    सम्मान समारोह के दौरान समर्पण संस्था के अध्यक्ष बिभूति जेना ने कहा, “रोहित जैसे युवा हमारे समाज की उम्मीद हैं। उनकी मेहनत और सफलता आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है। संस्था जब भी जरूरत पड़ी, रोहित के साथ खड़ी रहेगी।”

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : टाटा स्टील ने वन महोत्सव पर पत्रकारों संग 300 पौधे लगाए

    इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सचिव कुमुद शर्मा, चंदन, मनीषा शर्मा, रिंकी, पूनम, श्रवण, हरप्रीत, सोनू, चंदू समेत कई सदस्य उपस्थित थे। सभी ने रोहित को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    JAMSHEDPUR NEWS: HIV/AIDS जागरूकता के लिए जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन, सैकड़ों युवाओं ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश

    इस सम्मान से उत्साहित रोहित ने कहा, “मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरे संघर्ष को सराहा और मुझे आगे बढ़ने का हौसला दिया।”

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Free NEET Coaching Support Jamsehdpur inspirational story Jamsehdpur student success story NEET UG 2025 NEET सफल छात्र Samarpan Sanstha Jamshedpur Struggling NEET Student गरीबी में शिक्षा की सफलता मोबाइल कवर बेचने वाला डॉक्टर रोहित कुमार जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: HIV/AIDS जागरूकता के लिए जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन, सैकड़ों युवाओं ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त ने स्वयं भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील

    July 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: TMH ने स्थानीय एनेस्थीसिया में सफलतापूर्वक की Balloon Kyphoplasty, बुजुर्ग मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: HIV/AIDS जागरूकता के लिए जमशेदपुर में 22 किलोमीटर साइक्लोथोन, सैकड़ों युवाओं ने दिया भेदभाव मिटाने का संदेश

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त ने स्वयं भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पद्मविभूषण तीजन बाई के निधन से शोक में जमशेदपुर, समाजसेवी अशोक गोयल ने साझा कीं अंतिम मुलाकात की यादें

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार समारोह संपन्न, जमशेदपुर के सुरेश शर्मा बने जिलाध्यक्ष

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group