Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सर्पदंश से बचाव को लेकर मानगो में स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण
    Breaking News

    Jamshedpur News :सर्पदंश से बचाव को लेकर मानगो में स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर  — सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों को लेकर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानगो में किया गया। यह प्रशिक्षण भारत सरकार की राष्ट्रीय सर्पदंश रोकथाम और नियंत्रण योजना (NASPE) के तहत आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि भारत में हर वर्ष लगभग 50,000 लोगों की मौत सांप के काटने से होती है, और यह आंकड़ा प्रतिवर्ष करीब 10,000 की दर से बढ़ रहा है। भारत सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक इस संख्या को आधा कर दिया जाए।

    READ MORE :Jamshedpur News :गालूडीह में बनेगी 61 फीट ऊंची शिव प्रतिमा, 108 करोड़ मंत्र जप का संकल्प

    प्रशिक्षण सत्र में ANM, JNM, Cold Chain Handler, लैब टेक्नीशियन, सहिया बहनें और सहिया साथी शामिल हुए। उन्हें विषैले व गैर-विषैले सांपों की पहचान, उनके लक्षण और प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई। साथ ही, कुत्ते के काटने से होने वाली रेबीज बीमारी की जानकारी टेलीफिल्म दिखाकर दी गई।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    कार्यक्रम के दूसरे सत्र में अग्नि सुरक्षा और एलपीजी गैस लीकेज से निपटने के उपायों की जानकारी दी गई। फायर एक्सटिंग्विशर के सही इस्तेमाल, गैस लीकेज से लगी आग को बुझाने की विधि और सावधानियों पर मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। फायर और गैस सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण डेमोंस्ट्रेटर शंकर प्रसाद ने दिया।

    READ MORE :JAMSHEDPUR : भारी बारिश का अलर्ट, 15 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल, उपायुक्त ने जारी किया आदेश

    प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल, एएनएम पिलानी महतो, आशा टेटे, रेणुका मिंस, लैब टेक्नीशियन शिवनाथ गोराई, नागेश्वर मुर्मू, उज्ज्वल बनर्जी समेत बड़ी संख्या में सहिया साथी अफसाना बेबी, आसिफा परवीन, शबनम परवीन, शांति महतो, और रिंकी देवी आदि उपस्थित रहीं।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    कार्यक्रम का समापन सुमन कुमार मंडल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह पहल लोगों में जागरूकता फैलाने और आपदा से बचाव हेतु एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Fire safety mock drill Jamsetpur snake training Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news LPG गैस सुरक्षा प्रशिक्षण NASPE India Snakebite awareness Jharkhand Snakebite prevention India प्राथमिक उपचार सर्पदंश मानगो स्वास्थ्य केंद्र सर्पदंश सर्पदंश रोकथाम प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग झारखंड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group