Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»टाटानगर सहित कई रूटों पर मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्री यात्रा से पहले ले जानकारी
Breaking News

टाटानगर सहित कई रूटों पर मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्री यात्रा से पहले ले जानकारी

News DeskBy News DeskJuly 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Janshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर, आसनसोल, आद्रा, बरजुड़ी और अन्य रूटों पर चलने वाली कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने और आंशिक रूप से समाप्त करने का फैसला किया है. इस निर्णय से यात्रियों को काफी असुविधा हो सकती है.रेलवे के अनुसार टाटानगर-आसनसोल-बांकुरा मेमू पैसेंजर ट्रेन (68055/68060) 21, 25 और 27 जुलाई को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी. इस वजह से आद्रा से आसनसोल और वापस आद्रा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा.

इसी तरह, आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन (68045/68045) 21, 22, 24, 25, 26 और 27 जुलाई को पूरी तरह रद्द रहेगी. झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू ट्रेन (18019/18020) भी 21 और 23 जुलाई को रद्द रहेगी. इसके अलावा, आसनसोल-बांकुरा मेमू पैसेंजर ट्रेन (68061) 22, 24 और 26 जुलाई को आद्रा से शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी, जिसके कारण आसनसोल से आद्रा के बीच इसका परिचालन नहीं होगा.

Sansad Fund: सांसद फंड बढ़ाने, विकास कार्यों को समय पर पूरा करने समेत छह विषयों पर अध्ययन करेगी संसदीय समिति

बरजुड़ी-चंद्रपुरा-बरजुड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन (68079/68080) भी 21 और 25 जुलाई को महुदा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी, जिससे महुदा से चंद्रपुरा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. इन रद्दीकरणों और आंशिक बदलावों के कारण टाटानगर और आसपास के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्टेशनों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.

Chaibasa: चाईबासा में पति ने पत्नी की हत्या की, घर के अंदर मिला शव, आरोपी पति गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chaibasa: चाईबासा में पति ने पत्नी की हत्या की, घर के अंदर मिला शव, आरोपी पति गिरफ्तार

October 29, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

Sansad Fund: सांसद फंड बढ़ाने, विकास कार्यों को समय पर पूरा करने समेत छह विषयों पर अध्ययन करेगी संसदीय समिति

October 29, 2026

Chaibasa: चाईबासा में पति ने पत्नी की हत्या की, घर के अंदर मिला शव, आरोपी पति गिरफ्तार

October 29, 2026

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group