Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर फिसला विमान, बाल-बाल बचे नौ यात्री

    News DeskBy News DeskJuly 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. भुवनेश्वर से आ रहा इंडिया वन एयर का 19 सीट वाला विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और घास के क्षेत्र में जाकर रुका. इस विमान में दो पायलट समेत कुल नौ यात्री सवार थे.

    मिली जानकारी के अनुसार लैंडिंग के समय अचानक झटका लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई. कई यात्री डर के मारे चीखने-रोने लगे. हालांकि पायलट की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. केवल एक यात्री को हल्की चोट आई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

    घटना की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. विमान को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और रनवे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण रनवे गीला था, जिससे विमान का संतुलन बिगड़ गया. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की टीम ने जांच शुरू कर दी है.

    यह पहली बार नहीं है जब सोनारी एयरपोर्ट पर लैंडिंग में समस्या आई हो. यात्रियों ने पहले भी रनवे और सुविधाओं को लेकर शिकायतें की हैं. एयरपोर्ट प्रशासन ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR: Plane skids at Jamshedpur's Sonari Airport nine passengers narrowly escape
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026
    Recent Post

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group