Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : स्वावलंबी झारखंड का 13वां लघु ऋण वितरण समारोह 26 जुलाई को, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे मुख्य अतिथि
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS : स्वावलंबी झारखंड का 13वां लघु ऋण वितरण समारोह 26 जुलाई को, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

    News DeskBy News DeskJuly 24, 2025Updated:July 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर:
    झारखंड में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्यरत संगठन स्वावलंबी झारखंड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एस.जे.एम.डी.सी.) आगामी 26 जुलाई को अपना तेरहवां वार्षिक लघु ऋण वितरण समारोह आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन माइकल जॉन प्रेक्षागृह, बिष्टुपुर में होगा।

    इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जमशेदपुर पश्चिम से विधायक  सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक  पूर्णिमा साहू, तथा उद्यमी और समाजसेवी  एस.के. बेहरा शिरकत करेंगे। सभी अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित महिला लाभार्थियों को लघु ऋण वितरित करेंगे।

    READ MORE:Seraikela-Kharsawan Success Story :ड्रैगन फ्रूट की खेती से आत्मनिर्भर बने सरायकेला के सतीश देवगम – एक प्रेरणादायक किसान यात्रा 

    सेंटर की बैठक में हुई तैयारियों की समीक्षा
    इस आयोजन की तैयारियों को लेकर स्वावलंबी झारखंड (SJMDC) के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सेंटर के निदेशक अशोक गोयल और बंदेशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और महामहिम राज्यपाल के स्वागत को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    4000 से अधिक महिलाओं को मिल चुका है लाभ
    सेंटर के चेयरमैन मुरलीधर केडिया ने जानकारी दी कि वर्ष 2012 में शुरू किए गए इस मिशन का उद्देश्य था – महिलाओं को महाजनी कर्ज और ऊंची ब्याज दरों से मुक्त कराकर उन्हें स्वरोजगार और छोटे व्यवसायों की ओर प्रेरित करना। पहले चरण में 50 महिलाओं को लघु ऋण दिया गया था। आज यह संख्या बढ़कर 4000 से अधिक हो चुकी है, जिनमें कई महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने एक बार ऋण चुकाने के बाद दोबारा ऋण लेकर अपना व्यवसाय बढ़ाया है।

    READ MORE :Sarkari Job: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया

    सामाजिक संगठन और कार्यकर्ता भी सक्रिय
    बैठक में स्वदेशी जागरण मंच से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद थे। प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा, युवा प्रमुख पंकज सिंह, जिला संयोजक राजपति देवी, सेंटर प्रभारी घनश्याम दास और मुकेश कुमार ने आयोजन की रूपरेखा और महिला प्रतिभागियों की भागीदारी पर चर्चा की।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    READ MORE :Saraikela: कांड्रा मेन रोड में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, बिल्डिंग के लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया

    समारोह के उद्देश्य और महत्व
    इस आयोजन का उद्देश्य न केवल लघु ऋण वितरण करना है, बल्कि ग्रामीण और शहरी गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ना और उन्हें स्थायी आजीविका के लिए प्रेरित करना भी है। यह कार्यक्रम राज्य में वित्तीय समावेशन और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshdepur Michael John Hall Jharkhand Microloan Scheme Microfinance event Jharkhand Santosh Gangwar Governor Jharkhand SJMDC Loan Distribution 2025 Women Entrepreneurship Jharkhand आत्मनिर्भर महिला योजना लघु ऋण महिला सशक्तिकरण स्वदेशी जागरण मंच कार्यक्रम स्वावलंबी झारखंड लघु ऋण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group