Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tejswi Election Boycott: बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का विकल्प खुला है, एसआईआर विवाद पर बोले राजद नेता तेजस्वी यादव
Breaking News

Tejswi Election Boycott: बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का विकल्प खुला है, एसआईआर विवाद पर बोले राजद नेता तेजस्वी यादव

News DeskBy News DeskJuly 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पैदा विवाद के मद्देनजर उनकी पार्टी के पास आगामी चुनाव का बहिष्कार करने का ‘विकल्प खुला’ है. विपक्ष के नेता ने मानसून सत्र के अंतिम पूर्व दिन राज्य विधानसभा के बाहर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की. यादव ने कहा, ‘‘हम विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का विकल्प खुला रख रहे हैं. समय आने पर, हम गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद कोई निर्णय लेंगे. एसआईआर के नाम पर जो कुछ हो रहा है, वह किसी धोखाधड़ी से कम नहीं है.

उन्होंने आरोप लगाया, मतदाताओं की ओर से बूथ-स्तरीय अधिकारी गणना प्रपत्रों पर अपने हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगा रहे हैं. खाली प्रपत्रों का इस्तेमाल रद्दी कागज की तरह किया जा रहा है. इन विसंगतियों की ओर इशारा करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों पर प्राथमिकियां दर्ज की जा रही है और सरकार को यह सब ठीक लग रहा है क्योंकि चुनाव आयोग सत्ताधारी दल के एक राजनीतिक औजार की तरह काम कर रहा है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर जाकर किए गए सर्वेक्षण के दौरान, चुनाव अधिकारियों ने अब तक पाया है कि 52 लाख से ज़्यादा मतदाता अपने पते पर मौजूद नहीं थे और 18 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में भतीजे ने बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, अब तक गिरफ्तारी नहीं

विपक्षी दलों ने दावा किया है कि निर्वाचन आयोग की इस कवायद से करोड़ों पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित हो जाएंगे. राजद ने बिहार में मतदाता सूची संशोधन के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का भी रुख किया है. एसआईआर के खिलाफ विरोध स्वरूप पिछले कुछ दिनों से काले कपड़े पहनकर राज्य विधानसभा में आ रहे विपक्षी सदस्यों ने बृहस्पतिवार को अध्यक्ष ने बयान देने की अनुमति दे दी.

Sansad Fund: सांसद फंड बढ़ाने, विकास कार्यों को समय पर पूरा करने समेत छह विषयों पर अध्ययन करेगी संसदीय समिति

कुछ मंत्रियों ने भी चर्चा में हिस्सा लिया. यादव ने दुख व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं कहा, जबकि संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने केवल वार्षिक मतदाता पुनरीक्षण को वर्तमान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण से जोड़ने की कोशिश की.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में भतीजे ने बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, अब तक गिरफ्तारी नहीं

October 29, 2026

Sansad Fund: सांसद फंड बढ़ाने, विकास कार्यों को समय पर पूरा करने समेत छह विषयों पर अध्ययन करेगी संसदीय समिति

October 29, 2026

Chaibasa: चाईबासा में पति ने पत्नी की हत्या की, घर के अंदर मिला शव, आरोपी पति गिरफ्तार

October 29, 2026
Recent Post

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में भतीजे ने बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, अब तक गिरफ्तारी नहीं

October 29, 2026

Sansad Fund: सांसद फंड बढ़ाने, विकास कार्यों को समय पर पूरा करने समेत छह विषयों पर अध्ययन करेगी संसदीय समिति

October 29, 2026

Chaibasa: चाईबासा में पति ने पत्नी की हत्या की, घर के अंदर मिला शव, आरोपी पति गिरफ्तार

October 29, 2026

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group