Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :सिंहभूम चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली पर राज्यपाल का आगमन, स्वागत को लेकर तैयारियां पूरी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :सिंहभूम चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली पर राज्यपाल का आगमन, स्वागत को लेकर तैयारियां पूरी

News DeskBy News DeskJuly 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) अपने स्थापना के प्लेटिनम जुबिली वर्ष में ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार, 26 जुलाई को दोपहर 11:55 बजे झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार का चैम्बर भवन में भव्य स्वागत किया जाएगा।

यह जानकारी मानद महासचिव श्री मानव केडिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के चारों विधायक—जमशेदपुर पश्चिम से श्री सरयू राय, बहरागोड़ा से श्री समीर मोहंती, पोटका से श्री संजीव सरदार और जमशेदपुर पूर्वी से श्रीमती पूर्णिमा साहू भी मौजूद रहेंगे। सभी जनप्रतिनिधि कोल्हान के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को लेकर अपने विचार साझा करेंगे।

READ MORE :Jamshedpur News:अंकिता कुमारी ने JPSC में पाई 30वीं रैंक, शादी और मातृत्व के बाद भी रचा सफलता का इतिहास

राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है। नगर आरक्षी अधीक्षक कुमार शिवाशीष, बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर तथा स्पेशल ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से चैम्बर भवन का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

चैम्बर अध्यक्ष श्री विजय आनंद मूनका ने बताया कि प्लेटिनम जुबिली वर्ष चैम्बर के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है। इस वर्ष के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और सेमिनारों के माध्यम से व्यवसायियों को नए व्यापारिक अवसरों और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

राज्यपाल श्री गंगवार का यह दौरा भी व्यापारिक समुदाय के लिए अत्यंत लाभकारी होगा, क्योंकि वे झारखंड के विकास, उद्यमिता और औद्योगिक नीति जैसे विषयों पर अपना मार्गदर्शन देंगे।

READ MORE :Chaibasa Crime: एनएच-75 चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर हवाई फायरिंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

चैम्बर पदाधिकारियों—उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा (लिपु), कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया समेत अन्य सदस्यों ने व्यापारियों और उद्यमियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं और राज्यपाल के विचारों से लाभान्वित हों।

सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे 11:45 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026
Recent Post

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026

Cyber Crime: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 22 हजार लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर गिरोहों का भंडाफोड़, झारखंड समेत चार राज्यों से 22 लोग गिरफ्तार

November 22, 2026

Jharkhand: शर्मनाक! सफाईकर्मी की मौत के बाद कचरा गाड़ी से अस्पताल पहुंची लाश, निगम के बेसमेंट में खड़े हैं 3 शव वाहन

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group