Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड के 360 हाई स्कूल होंगे इंटरमीडिएट (प्लस टू) तक अपग्रेड, केंद्र से मांगी 4440 करोड़ की मदद
    Breaking News

    झारखंड के 360 हाई स्कूल होंगे इंटरमीडिएट (प्लस टू) तक अपग्रेड, केंद्र से मांगी 4440 करोड़ की मदद

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने राज्य के 360 हाई स्कूलों को इंटरमीडिएट (प्लस टू) स्तर तक अपग्रेड करने के लिए केंद्र सरकार से 3600 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है. इसके लिए राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रस्ताव सौंपा है.

    प्रस्ताव के मुताबिक, हर जिले में 15 स्कूलों को प्लस टू में बदला जाएगा. एक स्कूल को अपग्रेड करने में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिनसे आधुनिक लैब, पुस्तकालय, शौचालय और अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा.

    नई शिक्षा नीति से इंटर स्तर की पढ़ाई प्रभावित

    Hemant Soren: पेंशन न मिलने से इलाज के अभाव में बुजुर्ग की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

    रामदास सोरेन ने बताया कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद डिग्री कॉलेजों और अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद कर दी गई है, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए सीमित विकल्प मिल पा रहे हैं. राज्य में हर साल करीब 5 लाख छात्र मैट्रिक पास करते हैं, लेकिन पर्याप्त प्लस टू स्कूल नहीं हैं. इसी कारण नए प्लस टू स्कूलों की ज़रूरत महसूस की जा रही है.

    राज्य सरकार ने सिर्फ स्कूल अपग्रेडेशन ही नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए कुल 4440 करोड़ रुपये की मांग की है, जिसमें शामिल हैं

    Jamshedpur: डीडी बार हमले में घायल प्रत्युष का हाल चाल जानने कोलकाता पहुंचे पूर्व विधायक और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी

    • आईसीटी लैब: 160 स्कूलों के लिए 10.24 करोड़ और 7488 मध्य विद्यालयों के लिए 479.23 करोड़ रुपये
    • स्मार्ट क्लास: 584 हाई और प्लस टू स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए 14 करोड़ रुपये
    • व्यावसायिक शिक्षा: 1794 स्कूलों में कौशल आधारित शिक्षा के लिए 336.37 करोड़ रुपये
    • बुनियादी सुविधाएं: हर स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और शौचालय जैसी सुविधाओं के लिए 30.97 लाख रुपये प्रति स्कूल

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि यदि यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो यह राज्य के लाखों छात्रों के भविष्य को नया आयाम देगा और झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    360 high schools of Jharkhand will be upgraded to Intermediate (Plus Two) help of Rs 4440 crore sought from the Center
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: पेंशन न मिलने से इलाज के अभाव में बुजुर्ग की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

    July 8, 2026

    Jamshedpur: डीडी बार हमले में घायल प्रत्युष का हाल चाल जानने कोलकाता पहुंचे पूर्व विधायक और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी

    July 8, 2026

    Liquar Scam: शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव से पूछताछ की

    July 8, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: पेंशन न मिलने से इलाज के अभाव में बुजुर्ग की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

    July 8, 2026

    Jamshedpur: डीडी बार हमले में घायल प्रत्युष का हाल चाल जानने कोलकाता पहुंचे पूर्व विधायक और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी

    July 8, 2026

    Liquar Scam: शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव से पूछताछ की

    July 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : बोड़ाम प्रखंड में लगा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 132 आवेदकों को मौके पर ही मिला लर्नर लाइसेंस

    July 7, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : शहरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 6 टीमों ने होटल और कोचिंग संस्थानों में किया औचक निरीक्षण

    July 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group