Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :बाल आयोग सदस्य ने एमजीएम अस्पताल में केजीबीवी छात्रा से की मुलाकात, बाल संरक्षण पर डीसी से की चर्चा
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :बाल आयोग सदस्य ने एमजीएम अस्पताल में केजीबीवी छात्रा से की मुलाकात, बाल संरक्षण पर डीसी से की चर्चा

    पटमदा के कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा से मारपीट मामले पर बाल अधिकार आयोग सक्रिय, उपायुक्त से मुलाकात में बाल सुरक्षा के मुद्दों पर हुई गहन समीक्षा
    News DeskBy News DeskJuly 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य  विकास दोदराजका ने पटमदा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की छात्रा के साथ कथित शारीरिक दंड की घटना के संबंध में एमजीएम अस्पताल पहुंचकर पीड़ित छात्रा से मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। छात्रा को बीते दिनों विद्यालय में शारीरिक दंड दिए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    इस दौरान उन्होंने छात्रा के माता-पिता, चिकित्सकों एवं उपस्थित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मौके पर बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती रूबी साहू, श्री जुझार सोरेन, तथा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री प्रेम प्रकाश भी मौजूद थे। श्री दोदराजका ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पीड़ित छात्रा को समुचित मानसिक, शैक्षणिक व चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :करीम सिटी कॉलेज में नवागत विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, नए सत्र की शुरुआत 5 अगस्त से

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    आयोग के सदस्य ने बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई को निर्देशित किया कि बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए और समय-समय पर निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से इस दिशा में सक्रियता दिखाई जाए।

    इसके उपरांत श्री दोदराजका ने उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर अब तक की प्रशासनिक कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक के दौरान यह सहमति बनी कि पूर्वी सिंहभूम जिले को बाल मैत्रीपूर्ण एवं सशक्त बनाने हेतु समन्वित प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, किशोर न्याय प्रणाली की समझ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यशालाएं और जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    READ MORE :DSP की वरीयता सूची जारी करने में हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, अब ऐसे बनेगी नई सूची

    यह पहल बच्चों के प्रति संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ, जिले में बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए एक ठोस कदम माना जा रहा है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    child abuse inquiry Jharkhand child rights commission visit DCPU East Singhbhum Jamshedpur child protection juvenile justice awareness programs KGBV Patmada news MGM hospital visit news MGM अस्पताल छात्रा student corporal punishment Jharkhand उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मारपीट किशोर न्याय प्रणाली झारखंड जिला बाल संरक्षण इकाई झारखंड बच्चों की सुरक्षा पटमदा केजीबीवी घटना बाल अधिकार आयोग झारखंड बाल कल्याण समिति झारखंड बाल मैत्रीपूर्ण जिला बाल संरक्षण आयोग कार्रवाई विकास दोदराजका बाल अधिकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group