Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar : आज जारी होगा वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट, कल सूची में देख सकेंगे अपना नाम
    Bihar

    Bihar : आज जारी होगा वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट, कल सूची में देख सकेंगे अपना नाम

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. बिहार विधानसभा चुनाव का लेकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के उपरांत शुक्रवार को चुनाव आयोग प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन करेगा. इसके साथ ही कोई भी मतदाता अपने बीएलओ (बूथ लेवर एजेंट) से संपर्क कर या शनिवार से बूथ पर जाकर सूची में अपना या स्वजन का नाम देख सकते हैं.

    आयोग की ओर सभी 90 हजार बूथों पर मतदाता सूची घोषित की जाएगी. यह सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) आदेश के पैरा 7(4) (पृष्ठ 3) के अनुसार प्रकाशित की जा रही है. मतदाता सूची ऑनलाइन पोर्टल https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04 पर उपलब्ध रहेगी.

    आयोग ने निर्देश दिया है कि बिहार के सभी 38 जिलों में संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) द्वारा मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों को प्रारूप मतदाता सूची की डिजिटल एवं भौतिक प्रतियां प्रदान की जाएंगी.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    इसी तरह मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), बिहार तथा राज्य के सभी 243 निर्वाचक निबंधन अधिकारी (ईआरओ) किसी भी मतदाता या मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल से पहली अगस्त से पहली सितंबर 2025 तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित करेंगे.

    दो अगस्त से हर दिन (सोमवार से रविवार) राज्य के सभी प्रखंड कार्यालयों एवं नगर निकायों के (नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर निगम) क्षेत्रों में कार्यपालक पदाधिकारी कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. कोई भी मतदाता इस अवधि में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यहां दावा-आपत्ति का आवेदन दे सकता है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    आयोग ने बीएलओ को निर्देश दिया है कि दिव्यांग एवं वृद्धजन जिन्हें विशेष कैंप में पहुंचने में कठिनाई है उनसे उनके घर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे. हर दिन कार्य दिवस समाप्त होने के बाद संबंधित एइआरओ (प्रखंड व शहरी क्षेत्र के कार्यपालक ) का यह व्यक्तिगत दायित्व होगा कि प्राप्त सभी आवेदन पत्रों को विधानसभा वार, बूथवार अलग-अलग कर संबंधित इआरओ, एइआरओ और बीएलओ को उपलब्ध कराएंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar: Draft voter list will be released today you will be able to see your name in the list tomorrow
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group