Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»केंद्रीय रेल मंत्री ने भावनगर और अयोध्या के बीच साप्ताहिक रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया
    Breaking News

    केंद्रीय रेल मंत्री ने भावनगर और अयोध्या के बीच साप्ताहिक रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    डेस्क।

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज भावनगर, गुजरात से तीन नई एक्सप्रेस रेल सेवाओं – भावनगर-अयोध्या एक्सप्रेस, रीवा-पुणे (हडपसर) एक्सप्रेस और जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस को झंडी दिखा कर रवाना किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

    भावनगर-अयोध्या साप्ताहिक रेलगाड़ी के शुभारंभ समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय श्रम और रोजगार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ मनसुखभाई मांडविया और उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन बंभानिया ने भाग लिया।

    इस अवसर पर रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इन तीनों रेलगाड़ियों का बहुत महत्व है। भावनगर-अयोध्या एक्सप्रेस संस्कृति और भक्ति को जोड़ेगी और भावनगर में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगी। पुणे आज एक प्रमुख औद्योगिक शहर है और रीवा, जबलपुर, सतना तथा मैहर से जुड़ा हुआ है। यह रेलगाड़ी इस जनजातीय क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण होगी।

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    READ MORE :चक्रधरपुर रेल मंडल में नक्सली ब्लास्ट, एक रेलकर्मी की मौत, दूसरा घायल

    उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का रेलवे के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव है और वह रेलवे के विकास, नई प्रौद्योगिकियों का उपयोग करने और नेटवर्क का विस्तार करने पर सदैव बल देते हैं। पिछले 11 वर्षों में, रेलवे ने बड़े पैमाने पर परिवर्तन किया है। इस अवधि में 34,000 किलोमीटर नई रेल पटरियां बनाई गईं, यानी औसतन 12 किलोमीटर प्रति दिन इनका निर्माण हो रहा है। यह एक ऐसा कार्य है जो इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया। वर्तमान में 1,300 स्टेशन पुनर्विकास के अधीन हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा स्टेशन आधुनिकीकरण कार्यक्रम है। विदेशों की अपेक्षा, जहां उन्नयन के दौरान स्टेशन और रेलगाड़ी का प्रचालन बंद हो जाता है, भारत में यह काम बिना किसी व्यवधान के तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    उन्होंने यह भी घोषणा की कि एक नई पोरबंदर-राजकोट रेलगाड़ी का जल्द ही दैनिक संचालन शुरू हो जाएगा। रानावाव स्टेशन पर एक नई कोच रखरखाव सुविधा, नई सरदिया-वंसजलिया रेलवे लाइन, भद्रकाली गेट, पोरबंदर शहर में एक नया फ्लाईओवर, दो नए गति शक्ति कार्गो टर्मिनल और भावनगर में एक नया पोर्ट टर्मिनल पाइपलाइन में हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मुंबई से अहमदाबाद तक देश की पहली बुलेट ट्रेन का संचालन जल्द ही शुरू होगा। निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है और एक बार चालू होने के बाद, मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय सिर्फ 2 घंटे और 7 मिनट होगा। बढ़ती यात्री सुविधाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक नई अमृत भारत रेलगाड़ी शुरू की गई है। अब तक ऐसी करीब आठ रेलगाड़ियां शुरू हो चुकी हैं। अमृत भारत रेलगाड़ियों में वंदे भारत के समान सुविधाएं हैं, लेकिन काफी कम किराए पर आती हैं, जिससे वे अधिक यात्रियों के लिए सस्ती हो जाती हैं।

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से बदल रहा है और प्रगति कर रहा है। एक नया भारत उभर रहा है और जैसे-जैसे परिवर्तन जारी है, रेलवे भी क्रांतिकारी परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। आधुनिकीकरण के साथ, नागरिकों को अब समय पर और अच्छी तरह से सुसज्जित रेल सेवाएं मिल रही हैं। रेलवे क्षेत्र में बदलाव विकसित भारत के निर्माण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सौराष्ट्र संतों, ऋषियों और भक्ति की भूमि है। अयोध्या रेलगाड़ी के माध्यम से अब इस क्षेत्र के लोगों को रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। उन्होंने इस पहल के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन बंभानिया ने रेल मंत्री का स्वागत किया और भावनगर को इस नई रेलगाड़ी के रूप में उपहार देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह रेलगाड़ी भावनगर की ऊर्जा को अयोध्या भक्ति के साथ जोड़ने वाले सेतु की तरह है और इससे न केवल भावनगर के लोगों को बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी लाभ होगा।

    READ MORE :झारखंड में कचरा गाड़ियों पर लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम और RFID, आदित्यपुर में राजस्व शिविर

    इस कार्यक्रम में विधायक श्री अर्जुनभाई मोढवाडिया, श्री जीतूभाई वघानी, श्रीमती सेजलबेन पंड्या, श्री गौतमभाई चौहान, श्री भीखाभाई बरिया, महंत श्री शंभूनाथजी तुंडिया, श्री शिवाभाई गोहिल, महापौर श्री भरतभाई बराड, जिला कलेक्टर डॉ. मनीष कुमार बंसल, आयुक्त श्री एन.के.मीणा, जिला विकास अधिकारी श्री हनुल चौधरी, क्षेत्रीय आयुक्त श्री धवल पंड्या, पुलिस अधीक्षक श्री हर्षद पटेल, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, संत, स्थानीय नेता और भावनगर से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ayodhya rail service Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Indian Railways New Routes Jabalpur Raipur train MP CM Mohan Yadav Rewa Pune Express नई ट्रेनें 2025 प्रधानमंत्री रेल मिशन भावनगर अयोध्या एक्सप्रेस रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group