Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Patamda: पटमदा क्षेत्र के जंगल में युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिला, शादीशुदा थी युवती, 3 माह से लिव-इन में रह रहे थे दोनों
    Breaking News

    Patamda: पटमदा क्षेत्र के जंगल में युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिला, शादीशुदा थी युवती, 3 माह से लिव-इन में रह रहे थे दोनों

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patamda. पटमदा क्षेत्र में बुधवार को एक युवक और युवती का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला. इधर, घटना के बाद पूरे पोकलाबेडा और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि युवक-युवती को अक्सर साथ देखा जाता था.दोनों पिछले तीन माह से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. युवती शादीशुदा थी. सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल के पास एक पेड़ से दोनों के शव को फांसी के फंदे से लटकते देखा. उन्होंने तुरंत पटमदा थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया.. पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत स्वयं अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. प्रथमदृष्टया इस घटना को सुसाइड माना जा रहा है. हालांकि आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है.

    युवक की पहचान जमीनी सिंह के रूप में हुई है, जो पोकला बेड़ा गांव का रहने वाला था. वहीं, युवती की पहचान गाड़ी ग्राम निवासी चंदन सिंह की पत्नी के रूप में की गई है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में युवक के परिजनों से पूछताछ की. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत का असली कारण और समय पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से बताया जा सकेगा. पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है.

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    3 माह से लिव-इन में रह रहे थे दोनों both were living in a live-in relationship for 3 months Patamda: The bodies of a young man and a young woman were found hanging from a tree in the forest of Patamda area Patamda: पटमदा क्षेत्र के जंगल में युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिला the young woman was married शादीशुदा थी युवती
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group