


Ranchi. झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। झामुमो के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी. नेता ने बताया कि दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दो अगस्त से उपचाराधीन रामदास सोरेन की स्थिति पर वरिष्ठ विशेषज्ञों की एक टीम लगातार निगरानी रख रही है. झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने बुधवार को अस्पताल का दौरा किया और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से बातचीत की तथा शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली.
बिरुआ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, मैं झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं पंजीकरण विभाग के मंत्री भाई श्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए दिल्ली में हूं. उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम के साथ उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर चर्चा हुई. वर्तमान में सभी डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में सुधार के प्रयास कर रहे हैं. 62 वर्षीय झामुमो नेता को दो अगस्त को अपने घर के बाथरूम में गिरने के बाद जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया था.



