


Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में डायन-बिसाही के शक में हत्या का मामला सामने आया है. यहां धोबनी जंगल में वृद्ध महिला भावी सिंह (60) की दाउली से गर्दन काटकर हत्या कर दी. हत्या का आरोप तीन महिलाओं उलासी सिंह, रबनी सिंह व सोमबारी सिंह पर है. घटना सोमवार की है. पुत्र सुधीर सिंह की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.
बोड़ाम पुलिस ने महिला के शव को मंगलवार को धोबनी जंगल से बरामद कर लिया. पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दाउली भी जब्त कर लिया है. पूछताछ के दौरान घटना में शामिल महिलाओं ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.
यह है हत्या की वजह
आरोपी उलासी सिंह ने बताया कि उसका पति बलराम सिंह कई दिनों से बीमार हैं. बीमारी ठीक नहीं होने के कारण भावी सिंह पर डायन का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या कर दी.



