Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: Railway ने 6 इंजन के साथ ‘रुद्रास्त्र’ नाम से चलायी 4.5 किमी लंबी 354 वैगन की मालगाड़ी
Breaking News

Jharkhand: Railway ने 6 इंजन के साथ ‘रुद्रास्त्र’ नाम से चलायी 4.5 किमी लंबी 354 वैगन की मालगाड़ी

News DeskBy News DeskAugust 10, 2025Updated:August 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Medninagar.. रेलवे ने एक साथ छह मालगाड़ी के 354 बैगन को एक साथ चलाने का ट्रायल किया है. इसका नाम रुद्रास्त्र दिया गया है. मालगाड़ी शुक्रवार की रात 9.30 बजे डालटनगंज स्टेशन से गुजरी. स्टेशन को पार करने में पूरे 5.40 मिनट का समय लगा. इसकी औसत गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा थी. हर मालगाड़ी में 58 वैगन, एक गार्ड बोगी के बाद एक इंजन लगे थे. इसमें 18 रेलवे कर्मचारी सवार थे. इसमें छह ड्राइवर, छह सहायक व छह गार्ड थे. मालगाड़ी को उत्तरप्रदेश के गंजख्वाजा स्टेशन से चलाया गया था. मालगाड़ी को डालटनगंज स्टेशन के बाद कजरी स्टेशन पर रोका गया. यहां पहले से सवार ड्राइवर, सहायक व गार्ड को बदल दिया गया. सभी 18 लोगों को बरवाडीह से कजरी भेजा गया था. इसमें पूर्व से 18 कर्मचारी सवार थे. वह कजरी स्टेशन पर उतर गये. 354 बोगी व इंजन की लंबाई करीब साढ़े चार किलोमीटर बतायी गयी है.

एक वर्ष पूर्व अगस्त 2024 में रेलवे ने त्रिशूल व ब्रह्मास्त्र के नाम से गुड्स ट्रेन चला कर ट्रायल किया था. रेलवे ने त्रिशूल के नाम से 174 वैगन वाला ट्रेन को चलाया था. ब्रह्मास्त्र के नाम से 232 वैगन वाले ट्रेन को एक साथ चलाया गया था. इन दोनों ट्रेनों को रात में चलाया गया था. दोनों ट्रेनों को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाया गया था. मालूम हो कि त्रिशूल के नाम से चलाये गये ट्रेन की लंबाई करीब तीन किलोमीटर थी. ब्रह्मास्त्र के नाम से चलाये गये ट्रेन की लंबाई चार किलोमीटर है. दोनों ट्रेनों को आठ घंटे के अंतराल पर चलाया गया था.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस तरह गुड्स ट्रेन चलाने से समय की बचत होगी. ब्रह्मास्त्र के नाम से चलाये गये ट्रेन को टोरी पहुंचने पर दो भागों में बांट कर सामान को लोड किया गया. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 116 वैगन को भरने में करीब 2.30 घंटे का समय लगता है. इसमें 116 बैगन को भर कर एक साथ भेज दिया जाता है. इसके बाद 116 वैगन को भर कर अलग भेजा जाता है. वैगन को लोड कर दो भागों में वापस भेजा गया. सामान्य तौर पर वर्तमान में रेलवे द्वारा 116 वैगन की दो मालगाड़ी को एक साथ चलाया जा रहा है. इसमें एक गुड्स ट्रेन में 58 व दूसरे गुड्स ट्रेन में 58 वैगन रहते हैं.

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

टोरी स्टेशन से बालूमाथ, शिवपुर व फुलबसिया भेजा गया
यह मालगाड़ी टोरी स्टेशन पर ठहरी थी. इसके बाद इंजन के साथ 116 वैगन व दो गार्ड बोगी को बालूमाथ, 116 वैगन व दो गार्ड बोगी को शिवपुर व 116 वैगन व दो गार्ड बोगी को फुलबसिया कोल साइडिंग में भेज दिया गया. अब वहां से कोयला लोड होने के बाद 118 वैगन को लेकर वापस लौटेगी.

डीडीयू मंडल की तकनीकी दक्षता और तालमेल का परिणाम :रुद्रास्त्र का संचालन डीडीयू मंडल की कार्यकुशलता, विभागीय समन्वय और प्रबंधन की मिसाल है. यहां मालगाड़ियों के डिब्बों की मरम्मत और जांच के बाद नए सिरे से जोड़ा जाता है. रुद्रास्त्र की सफलता भारतीय रेल की आधुनिक सोच और नवाचार की दिशा में मजबूत कदम है.

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

November 22, 2026

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

November 22, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026
Recent Post

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

November 22, 2026

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

November 22, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

November 22, 2026

Road Accident: कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group