Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»श्रीनाथ विश्वविद्यालय में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, झंडोत्तोलन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों रहे मुख्य आकर्षण
    Breaking News

    श्रीनाथ विश्वविद्यालय में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, झंडोत्तोलन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों रहे मुख्य आकर्षण

    News DeskBy News DeskAugust 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. श्रीनाथ विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. इस अवसर पर संध्या शंभू एजुकेशन ट्रस्ट के संस्थापक श्री शंभू महतो एवं श्रीमती संध्या महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. विश्वविद्यालय परिवार की ओर से कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो, कुलपति प्रोफेसर डॉ. एस.एन. सिंह, कुलसचिव डॉ. मौसुमी महतो, डीन एकेडमिक डॉ. दीपक शुक्ला और डीन एडमिनिस्ट्रेशन श्री जे. राजेश कार्यक्रम में शामिल हुए.

    कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री शंभू महतो और श्रीमती संध्या महतो द्वारा संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन के साथ हुई. तिरंगे को सलामी देने के बाद पूरे परिसर में राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दी. इसके उपरांत विश्वविद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, संगीत, नाटक और भाषण प्रस्तुत किए. सूरज मंडल ने शहीद चंद्रशेखर आजाद पर भावनाओं से भरा नाटक मंचित कर दर्शकों को भावुक कर दिया.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीसीए और अंग्रेजी विभाग के विद्यार्थी ओम, शुभोद्दीप, मधुरिमा और पल्लवी ने मधुर देशभक्ति गीतों से माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया. अंग्रेजी विभाग के देवेंद्र नाथ महतो ने अपने जोशीले भाषण से कार्यक्रम को और अधिक मनोरंजक बना दिया. कार्यक्रम में अंत में कुलाधिपति और कुलपति महोदय ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए इस आयोजन को श्रीनाथ विश्वविद्यालय की गौरवपूर्ण परंपरा का हिस्सा बताया.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    79th Independence Day celebrated with great pomp at Srinath University flag hoisting and cultural programs were the main attractions
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group