Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: जिले में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत ग्राम स्तर पर बनेगा समाधान केंद्र
Breaking News

Jamshedpur: जिले में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत ग्राम स्तर पर बनेगा समाधान केंद्र

News DeskBy News DeskAugust 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: ग्रामीण विकास और सामुदायिक भागीदारी को नई दिशा देने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ शुरू किया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण बैठक-सह-कार्यशाला आयोजित हुई.बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने की. इसमें कल्याण, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे. 28 से 30 अगस्त तक सिगदोड़ा टाउन हॉल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है.

उप विकास आयुक्त ने कहा कि अभियान का मकसद ग्रामीण समुदाय की समस्याओं को समाधान-आधारित दृष्टिकोण से दूर करना है. इसके तहत हर गांव अपनी प्राथमिकताएं तय करेगा और योजनाएं उसी आधार पर लागू होंगी. उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर पर आदि कर्मयोगी केंद्र स्थापित किए जाएंगे. इन केंद्रों पर नोडल पदाधिकारी का नाम और संपर्क विवरण रहेगा ताकि लोग सीधे अपनी समस्या दर्ज करा सकें.अभियान का फोकस खासकर जनजातीय समुदायों के समुचित विकास पर होगा.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

विभागीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए अभिसरण (Convergence) को जरूरी बताया गया. योजना को तीन चरणों में लागू किया जाएगा—आदि सहयोगी : शिक्षक, डॉक्टर और पेशेवर मार्गदर्शन देंगे.आदि साथी : स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल, बुजुर्ग, युवा और जनप्रतिनिधि सहयोग करेंगे.कर्मयोगी : स्थानीय समुदाय के सक्रिय कार्यकर्ता योजना को आगे बढ़ाएंगे.उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस अभियान को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा ताकि ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके. लक्ष्य है—गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में दिन में सुहावना मौसम, पर शाम होते ही बढ़ी ठिठुरन, तापमान में और गिरावट आने की संभावना

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group