Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela: चांडिल में डायरिया से दो लोगों की मौत, दर्जनों बीमार; यह है वजह? जांच करने स्वास्थ्य विभाग की टीम पहंची गांव
    Breaking News

    Saraikela: चांडिल में डायरिया से दो लोगों की मौत, दर्जनों बीमार; यह है वजह? जांच करने स्वास्थ्य विभाग की टीम पहंची गांव

    News DeskBy News DeskSeptember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chandil. चांडिल प्रखंड के सुदूरवर्ती मातकमडीह पंचायत के रेयारदा गांव में चुएं का दूषित पानी पीने से डायरिया फैल गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. मृतकों में 12 वर्षीय छात्रा गांगी सरदार और 50 वर्षीय मंगल सरदार शामिल हैं। गांव में पिछले तीन दिनों से डायरिया का प्रकोप जारी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. गांव में डायरिया का पहला मामला शनिवार को सामने आया, जब कुछ लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई. यादव सरदार के परिवार के पांच सदस्य, जिनमें उनकी बेटी गांगी सरदार, पत्नी गुरुवारी सरदार और भाभी गुरुवारी सरदार शामिल थे, चुएं का पानी पीने के बाद बीमार पड़ गए.

    सोमवार को इलाज के दौरान 12 वर्षीय गांगी सरदार की मौत हो गई, जिसके बाद बीमारी ने गांव के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते मंजरी सरदार (55), पांडू सरदार (48), सोनिया सरदार (45), वृहस्पति सरदार (45) और सोनिया सरदार (40) को भी उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी. स्थानीय लोगों की मदद से इन सभी को सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मंगलवार सुबह मंगल सरदार की भी तबीयत बिगड़ने लगी और दोपहर में इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया. गांव में डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही मातकमडीह पंचायत के मुखिया सुखलाल मांझी ने तत्काल चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हांसदा शोभेन्द्र शेखर को जानकारी दी.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव
    सूचना मिलते ही मंगलवार दोपहर को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और प्रभावित लोगों का इलाज शुरू किया. टीम ने यादव सरदार और गुरुवारी सरदार को घर पर ही स्लाइन चढ़ाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए पानी के सैंपल भी एकत्र किए हैं.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Saraikela: Two people died and dozens fell ill due to diarrhea in Chandil; is this the reason? A health department team arrived to investigate. Saraikela: चांडिल में डायरिया से दो लोगों की मौत दर्जनों बीमार; यह है वजह? जांच करने स्वास्थ्य विभाग की टीम पहंची गांव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group