


Jamshedpur. मानगो जवाहरनगर में रविवार की शाम अपराधियों ने उत्पात मचाया. बाइक सवार युवकों ने दुकानदार अबू सन्ना को गोली मार दी. हमला करने के बाद हमलावरों ने फायरिंग की और फरार हो गये. फायरिंग के बाद मौके ए वारदात पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हमलावर की संख्या चार बतायी जा रही है. वारदात की जानकारी मिलने पर अबू सन्ना के घरवाले पहुंचे, उन्होंने उसे एमजीएम पहुंचाया.
सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक गोली बरामद की है. मानगो थाना पुलिस की टीम एमजीएम अस्पताल पहुंची और जख्मी बब्बो से पूछताछ की है. पूछताछ में बब्बो ने पुलिस को बताया है कि डिमना बस्ती स्थित हयात नगर के वसीम और रौनक नामक युवकों ने उस पर फायरिंग की थी. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है. कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई है.



