Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi Vs Rahul: बिहार में जंगलराज लाने वालों को जनता देगी जवाब: मोदी; भाजपा कर रही बिहार में चुनाव ‘चोरी करने’ की कोशिश, ‘जेन जेड’ इसे रोकें: राहुल
    Breaking News

    PM Modi Vs Rahul: बिहार में जंगलराज लाने वालों को जनता देगी जवाब: मोदी; भाजपा कर रही बिहार में चुनाव ‘चोरी करने’ की कोशिश, ‘जेन जेड’ इसे रोकें: राहुल

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार की जनता, विशेषकर माताएं और बेटियां, बड़ी संख्या में मतदान कर रही हैं ताकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जंगलराज” को वापस आने से रोका जा सके. उन्होंने कहा कि “फिर एक बार बिहार में सुशासन की सरकार” बननी चाहिए. बिहार के भागलपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों ने बिहार के गरीबों और महिलाओं के हितों के बारे में कभी नहीं सोचा. राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, जंगलराज की पाठशाला में ‘ए’ का मतलब होता है ‘अपहरण’ और ‘फ़’ का मतलब ‘फिरौती’ सिखाया जाता है.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि भागलपुर दंगा और सिख नरसंहार कांग्रेस के काले अध्याय हैं, जिन्होंने देश को शर्मसार किया था. उन्होंने कांग्रेस पर छठ महापर्व का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व का अपमान किया जो बिहार का अपमान है. वे तुष्टिकरण की राजनीति के चलते बिहार की आस्था का भी मज़ाक उड़ा रहे हैं. अब वही लोग घुसपैठियों की रक्षा करने में जुटे है.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    बिहार में चुनाव ‘चोरी करने’ की कोशिश: राहुल
    पूर्णिया में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के बाद अब बिहार का चुनाव ‘‘चोरी करने’’ की कोशिश कर रही है.उन्होंने पूर्णियां की जनसभा में युवाओं और ‘जेन जेड’ का आह्वान किया कि भाजपा और निर्वाचन आयोग के ‘वोट चोरी’ करने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए मुश्तैद रहें.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    गांधी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘‘हमने ऐसा सबूत दिया है कि भाजपा और निर्वाचन आयोग उसका कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं. उन्होंने दावा किया, भाजपा ने हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ का चुनाव चोरी किया, लोकसभा का चुनाव चोरी किया. अब ये बिहार का चुनाव चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं…इन लोगों ने महागठबंधन के वोटरों के नाम काटे हैं और फर्जी लोगों के नाम जोड़े हैं. ये लोग पूरा दम लगाकर चुनाव चोरी करने की कोशिश करेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'Gen Z' should stop it: Rahul ‘जेन जेड’ इसे रोकें: राहुल PM Modi vs Rahul: People will give a befitting reply to those who brought jungle raj in Bihar: Modi; BJP trying to 'steal' Bihar elections PM Modi Vs Rahul: बिहार में जंगलराज लाने वालों को जनता देगी जवाब: मोदी; भाजपा कर रही बिहार में चुनाव ‘चोरी करने’ की कोशिश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group