Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand DGP Appointment: अनुराग गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार, ओडिशा की रहनेवाली तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की नयी DGP, तीन सीनियर अफसर भी दरकिनार
    Breaking News

    Jharkhand DGP Appointment: अनुराग गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार, ओडिशा की रहनेवाली तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की नयी DGP, तीन सीनियर अफसर भी दरकिनार

    News DeskBy News DeskNovember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. ओडिशा की रहनेवाली झारखंड कैडर के 1994 की आइपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा गुरुवार की रात जारी कर दी गई है. तादाश मिश्रा वर्तमान में झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले सरकार ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

    अनुराग गुप्ता ने दो दिन पहले अपना इस्तीफा दिया था. तदाशा मिश्रा को हाल ही में रेल एडीजी के पद से स्थानांतरित कर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड पुलिस में विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. वो दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    वह पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, जिनमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) की एडीजी और रेल एडीजी जैसे पद शामिल हैं. तदाशा मिश्रा से पहले डीजी रैंक में तीन सीनियर अफसर हैं. इनमें 1990 बैच के अनिल पालटा, 1992 बैच के प्रशांत सिंह और 1993 बैच के एमएस भाटिया शामिल हैं. लेकिन इन्हें डीजीपी नहीं बनाकर तदाशा मिश्रा को मौका दिया गया.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    तदाशा मिश्रा रांची की सिटी एसपी रह चुकी हैं और डीजीपी गौरी शंकर रथ के कार्यकाल में पुलिस मुख्यालय में डीआइजी (कार्मिक) के पद पर तैनात थीं. इसके अलावा उन्होंने एडीजी (जैप) और गृह विभाग में विशेष सचिव के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभायी हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand DGP Appointment: Anurag Gupta's resignation accepted Jharkhand DGP Appointment: अनुराग गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार Odisha resident Tadasha Mishra becomes Jharkhand's new DGP three senior officers also sidelined ओडिशा की रहनेवाली तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की नयी DGP तीन सीनियर अफसर भी दरकिनार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group