Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का दावा; घाटशिला उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मजबूत लहर, हेमंत सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरा
    Breaking News

    Ghatsila By Election: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का दावा; घाटशिला उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मजबूत लहर, हेमंत सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरा

    News DeskBy News DeskNovember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatsila. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि घाटशिला उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के पक्ष में ‘मजबूत लहर’ है. मरांडी ने घाटशिला में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने पिछले कुछ सप्ताह में प्रत्येक बूथ और पंचायत में मतदाताओं से संपर्क किया है और प्रत्येक पंचायत में सम्मेलन भी आयोजित किए हैं. झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मरांडी ने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से कई पंचायत सम्मेलनों में हिस्सा लिया है. लोगों की भावनाओं से स्पष्ट है कि भाजपा और राजग उम्मीदवार के पक्ष में मजबूत लहर है और वह उपचुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे.

    झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में बाबूलाल सोरेन झामुमो के रामदास सोरेन से 22,000 से ज्यादा मतों से हार गए. रामदास सोरेन का 15 अगस्त को दिल्ली के एक अस्पताल में मस्तिष्काघात के इलाज के दौरान निधन हो गया था, जिसके कारण रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया है. घाटशिला सीट पर 11 नवंबर को मतदान होगा जबकि 14 नवंबर को मतों की गिनती होगी. रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन घाटशिला उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा समर्थित झामुमो उम्मीदवार हैं. मरांडी ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और घाटशिला सहित पूरे राज्य में ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’ को अवैध रूप से बसने को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया.

    JAMSHEDPUR NEWS: केंद्र सरकार की किसान कल्याण और जनहित योजनाओं पर पीआईबी की ‘वार्तालाप-2026’ कार्यशाला आयोजित, मीडिया और सरकार के बीच संवाद पर दिया गया जोर

    मरांडी ने आरोप लगाया, ‘रेत खनन के अधिकार से कभी ग्राम सभाओं और स्थानीय युवाओं को लाभ होता था, अब ये अधिकार बड़े ठेकेदार समूहों को सौंप दिए गए हैं. यहां तक कि शराब की दुकानों के आवंटन और खनिज से जुड़ी अन्य गतिविधियों पर भी बाहरी नेटवर्क का नियंत्रण है, जिसके परिणामस्वरूप बेरोज़गारी बढ़ रही है और स्थानीय युवा काम की तलाश में पलायन कर रहे हैं.’

    Jharkhand Railway News : मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बरकाकाना स्टेशन और बरवाडीह केंद्रीय विद्यालय का किया व्यापक निरीक्षण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

    उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और खनिजों की लूट में लिप्त माफियाओं को स्वयं मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है. मरांडी ने दावा किया कि 2019 और 2024 के बीच मतदाताओं के मामले में मुस्लिम आबादी में अन्य समुदायों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस वृद्धि के लिए ‘‘बांग्लादेश से अवैध रूप से आए लोग’’ जिम्मेदार हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatsila By Election: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का दावा; घाटशिला उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मजबूत लहर Ghatsila By-Election: BJP State President Babulal Marandi claims there is a strong wave in favour of the BJP candidate in the Ghatsila by-election.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: केंद्र सरकार की किसान कल्याण और जनहित योजनाओं पर पीआईबी की ‘वार्तालाप-2026’ कार्यशाला आयोजित, मीडिया और सरकार के बीच संवाद पर दिया गया जोर

    July 3, 2026

    Jharkhand Railway News : मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बरकाकाना स्टेशन और बरवाडीह केंद्रीय विद्यालय का किया व्यापक निरीक्षण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

    July 3, 2026

    Shravani Mela Special Train :श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सौगात, हावड़ा और नटेसर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा टाइमटेबल

    July 3, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में बढ़ते अपराध के खिलाफ जोरदार ‘बंद’, सांसद विद्युत वरण महतो बोले- शहर बन गया है ‘क्राइम जोन’

    July 3, 2026

    Seraikella- Kharsawan: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group