Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Road Accident: एनएच-33 पर बड़ा हादसा, मुखियाडांगा के पास बस और ट्रेलर की टक्कर, 30 से 35 यात्री थे सवार, बाल-बाल बचे सभी
    Breaking News

    Jamshedpur Road Accident: एनएच-33 पर बड़ा हादसा, मुखियाडांगा के पास बस और ट्रेलर की टक्कर, 30 से 35 यात्री थे सवार, बाल-बाल बचे सभी

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा के पास एनएच-33 पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया. यहां कोलकाता से रांची जा रही बस की ट्रेलर से टक्कर हो गयी. टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई, हालांकि बस में सवार दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं .

    घटना मिथिला मोटर्स के पास हुई. जानकारी के अनुसार, एनएच-33 पर बने कट से एक ट्रेलर सड़क पार कर रहा था. उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही यात्री बस ट्रेलर की बाईं ओर जा टकरा गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और मुख्य गेट लॉक हो गया, जिससे यात्री बस के अंदर फंस गए. बस में 30–35 यात्री सवार थे, उनमें अधिकांश उस समय सो रहे थे. अचानक झटके और तेज आवाज से बस के भीतर चीख-पुकार मच गई.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    गेट जाम होने से यात्री बाहर नहीं निकल पाए. सूचना पर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर साइड के दरवाजे से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे के बाद एनएच-33 पर भारी जाम लग गया. स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुट गये.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाया, जिसके बाद लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब 6 बजे जाम साफ हो सका. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. बस को जब्त कर लिया गया है. घायलों का स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. शेष यात्रियों को दूसरी बस से रांची रवाना किया गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    30 to 35 passengers were on board 30 से 35 यात्री थे सवार all narrowly escaped. bus and trailer collide near Mukhiyadanga Jamshedpur Road Accident: Major accident on NH-33 Jamshedpur Road Accident: एनएच-33 पर बड़ा हादसा बाल-बाल बचे सभी मुखियाडांगा के पास बस और ट्रेलर की टक्कर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group