



Dhalbhumgarh. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने धालभूमगढ़ प्रखंड के मोहलीशोल मैदान में शुक्रवार को भाजपा की चुनावी सभा की. इस दौरान उन्होंने झामुमो पर हमला बोला. झामुमो पर आदिवासियों को ठगने के आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि झामुमो ने आदिवासियों की जमीन छीनी है. हेमंत सरकार जनता को धोखा देना बंद करे. भाजपा ही झारखंड के असली हित की बात करती है. उन्होंने याद दिलाया कि ओलचिकी भाषा को आठवीं अनुसूची में स्थान दिलाने का श्रेय भी भाजपा सरकार को ही जाता है.
चंपाई ने कहा कि झामुमो सरकार में वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन भी लगभग बंद है. पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. सभा में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन मुख्य रूप से मौजूद थे.



