


Jamshedpur.पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे ट्रैक मरम्मत और विकास के काम के कारण 10 से 16 नवंबर तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. इस अवधि में आठ ट्रेनें पूरी तरह बंद रहेंगी, जबकि 10 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी. इसका सीधा असर टाटानगर होकर चलने वाली कई ट्रेनों पर भी पड़ेगा, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत हो सकती है.
रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. रेलवे वेबसाइट, ऐप या हेल्पलाइन नंबर के जरिए ट्रेन के समय और संचालन की जानकारी ली जा सकती है. रेलवे का कहना है कि थोड़ी समय की दिक्कत, लंबे समय की सुविधा के लिए जरूरी है.
इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
रेलवे के अनुसार, टाटानगर–पुरुलिया–टाटानगर मेमू (68105/68106) और टाटानगर मेमू (68107/68108) का संचालन 10 से 13 नवंबर तक बंद रहेगा. इसी तरह बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस (18184) को 16 नवंबर को बक्सर स्टेशन से 60 मिनट की देरी से चलाया जाएगा. वहीं खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस (18035), जो टाटानगर होकर गुजरती है, 16 नवंबर को हटिया स्टेशन से 180 मिनट देरी से चलेगी. 11 नवंबर को आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू (68046/68045) बंद रहेगी. 10 नवंबर को आद्रा–भांव–आद्रा मेमू (68077/68078) नहीं चलेगी, जबकि 16 नवंबर को आद्रा–वाराणसी मेमू (68053/68060) का संचालन बंद रहेगा.
शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी ये ट्रेनें
18029/18030 खड़गपुर–हटिया एक्सप्रेस और 13503/13504 आसनसोल–हटिया एक्सप्रेस शामिल हैं, जिन्हें 10 से 13 नवंबर तक बीच के स्टेशनों पर ही बंद कर दिया जाएगा.



