


Mumbai. विदेशी पूंजी निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई.
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 259.36 अंक की गिरावट के साथ 83,275.99 अंक पर और एनएसई निफ्टी 72.90 अंक फिसलकर 25,501.45 अंक पर आ गया.
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस के शेयर में सात प्रतिशत की गिरावट आई और बजाज फिनसर्व का शेयर 6.5 प्रतिशत लुढ़का. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा स्टील, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा के शेयर भी नुकसान में रहे.
दूसरी ओर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मास्युटिकल्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटर्नल के शेयर में बढ़त दर्ज की गई.



