Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Dharmendra: धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है, झूठी खबरें फैलाना बंद करें, पत्नी हेमा मालिनी ने ‘गैर-जिम्मेदाराना’ मीडिया कवरेज की आलोचना की
    Breaking News

    Dharmendra: धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है, झूठी खबरें फैलाना बंद करें, पत्नी हेमा मालिनी ने ‘गैर-जिम्मेदाराना’ मीडिया कवरेज की आलोचना की

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल ने मीडिया से उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरें प्रसारित नहीं करने का आग्रह करते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी ‘‘हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो’’ रहा है. धर्मेंद्र (89) मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं. एशा ने ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, लगता है कि मीडिया जरूरत से ज्यादा सक्रियता दिखा रहा है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद.

    अभिनेत्री-नेता हेमा मालिनी ने भी अपने पति धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में ‘गैर-जिम्मेदाराना’ मीडिया कवरेज की आलोचना की. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जो कुछ हो रहा है, वह अक्षम्य है. जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर हो रहा है और जिसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उसकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें.

    एशा और हेमामालिनी के बयान ऐसे समय में आए हैं जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गीतकार जावेद अख्तर सहित कई प्रमुख हस्तियों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा की थीं. वहीं, धर्मेंद्र के परिवार ने उनके निधन की खबरों का खंडन किया है. धर्मेंद्र को पिछले कुछ दिन में कई बार दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हेमा मालिनी ने इससे पहले सोमवार रात को शुभचिंतकों से धर्मेंद्र के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया था.

    Jamshedpur Bandh: ‘जमशेदपुर बंद’ से सामान्य जनजीवन बाधित, प्रमुख सड़कें अवरुद्ध, स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, ऑटो-रिक्शा, बसें और अन्य वाहन सड़कों से नदारद

    हेमा मालिनी ने ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं. वह अस्पताल में निगरानी में हैं। उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है और हम सब उनके साथ हैं. मैं आप सभी से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूं. धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के प्रतिनिधि ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि ‘शोले’ के अभिनेता धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर हैं. जनसंपर्क (पीआर) प्रतिनिधि ने कहा था, ‘‘धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। आगे की टिप्पणी और अद्यतन जानकारी उपलब्ध होने पर साझा की जाएगी. सभी से अनुरोध है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करें.

    हेमा मालिनी, सनी देओल और बॉबी देओल समेत पूरा देओल परिवार इस समय अस्पताल में है.अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान भी परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे. अभिनेता गोविंदा को भी अस्पताल में देखा गया.

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dharmendra: Dharmendra is stable and improving Dharmendra: धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है stop spreading false news wife Hema Malini criticizes "irresponsible" media coverage झूठी खबरें फैलाना बंद करें पत्नी हेमा मालिनी ने गैर-जिम्मेदाराना’’ मीडिया कवरेज की आलोचना की
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Bandh: ‘जमशेदपुर बंद’ से सामान्य जनजीवन बाधित, प्रमुख सड़कें अवरुद्ध, स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, ऑटो-रिक्शा, बसें और अन्य वाहन सड़कों से नदारद

    July 3, 2026

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित, SIT पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश की करेगी पड़ताल, डीडी बार जांच के दायरे में

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Bandh: ‘जमशेदपुर बंद’ से सामान्य जनजीवन बाधित, प्रमुख सड़कें अवरुद्ध, स्कूलों सहित शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, ऑटो-रिक्शा, बसें और अन्य वाहन सड़कों से नदारद

    July 3, 2026

    Jamshedpur Bandh: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में NDA का ‘जमशेदपुर बंद’ का दिख रहा व्यापक असर, साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत पूरा शहर ठप

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गठित, SIT पूरे घटनाक्रम के पीछे की साजिश की करेगी पड़ताल, डीडी बार जांच के दायरे में

    July 3, 2026

    Jharkhand: झारखंड सरकार ‘विजन 2050’ के लिए आठ जुलाई से दिल्ली में आयोजित करेगी राष्ट्रीय हितधारक सम्मेलन

    July 3, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 545.89 अंक उछलकर 78,048.01 अंक पर

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group