Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 20 जिलों में मतदान जारी, पीएम मोदी और सीएम ने की ये अपील
    Breaking News

    Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 20 जिलों में मतदान जारी, पीएम मोदी और सीएम ने की ये अपील

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार सुबह 122 सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. एक अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें और इस चरण में रिकॉर्ड मतदान दर्ज कराएं. इस अंतिम चरण के तहत 20 जिलों में मतदान हो रहा है. इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 136 महिलाएं और एक तृतीय लिंग का प्रत्याशी शामिल हैं। इन सीटों में मध्य, पश्चिमी और उत्तर बिहार के कई महत्वपूर्ण क्षेत्र आते हैं. करीब 3.7 करोड़ मतदाता, जिनमें 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिलाएं शामिल हैं, 45,399 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। यह बिहार के चुनावी इतिहास में किसी एक चरण में स्थापित किए गए मतदान केंद्रों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है.

    निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं की हैं. अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती संवेदनशील इलाकों में की गई है, वहीं भारत-नेपाल सीमा पर कई स्थानों को सील कर दिया गया है ताकि अवैध आवाजाही पर रोक लगाई जा सके और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    राज्य पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगभग 8,491 मतदान केंद्रों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है, जहां सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती और विशेष निगरानी रहेगी. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 500 कंपनियां (करीब 50,000 जवान) पहले से बिहार में तैनात थीं, जबकि चुनाव से पहले 500 और कंपनियों को राज्य में भेजा गया है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Election: Voting underway in 20 districts for the second and final phase of Bihar Assembly elections Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 20 जिलों की 122 सीट पर शाम थम जाएगा प्रचार PM Modi and CM made this appeal पीएम मोदी और सीएम ने की ये अपील
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group