


Ranchi. झारखंड सरकार की आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार अभियान की शुरूआत 21 नवंबर से होगी, जो 15 दिसंबर तक चलेगा. इसको ले लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने आदेश जारी कर दिया. 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक की अवधि में पूरे राज्य में अभियान चलेगा. इसे लेकर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के सघन पर्यवेक्षण तथा संबंधित जिलों के उपायुक्त को सतत मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए वरीय आईएएस अफसरों को जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
प्रवीण कुमार टोप्पो को पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां, मनोज कुमार को खूंटी व पूर्वी सिंहभूम का जिला प्रभारी बनाया गया है.



