Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: उलीडीह में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना करीब 32 लाख रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ किया साफ, थाना से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर वारदात से हड़कंप
    Breaking News

    Jamshedpur: उलीडीह में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना करीब 32 लाख रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ किया साफ, थाना से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर वारदात से हड़कंप

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. उलीडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर करीब 32 लाख रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. खास बात यह है कि चोरी की ये घटना थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई है.

    मिली जानकारी के अनुसार, शंकोसाई रोड नंबर 2 स्थित बजंती देवी अपने परिवार के साथ आदित्यपुर में भांजे के तिलक समारोह में गई थीं. रात करीब 9 बजे घर का ताला बंद कर वे लोग कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे. रात करीब 2 बजे जब वे लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर जाकर देखा तो अलमारी से 70 हजार रुपये नकद और करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने गायब थे.

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    इसी घर के ऊपर वाले मंजिल में रहने वाले औरंगनाथ के घर में भी चोरों ने उसी रात धावा बोला. यहां से चोर करीब 20 हजार रुपये नकद और लगभग 12 लाख रुपये के आभूषण ले उड़े. दोनों घरों को मिलाकर करीब 90 हजार रुपये नकद और 32 लाख रुपये से अधिक के गहनों की चोरी हुई है.

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    मामलों की सूचना उलीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    caused a stir. Jamshedpur: Thieves targeted two homes in Ulidih Jamshedpur: उलीडीह में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना करीब 32 लाख रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ किया साफ just 100 to 200 metres from the police station stealing jewellery and cash worth around Rs 32 lakh. The incident थाना से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर वारदात से हड़कंप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड के खिलाफ एनडीए का जमशेदपुर बंद आज, शहर में रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा, फ्लैग मार्च निकला, भारी पुलिस बल तैनात

    July 3, 2026

    Jamshedpur Crime: नये SSP के पदभार संभालते ही जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group